एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा जुलाई का पहला हफ्ता, OTT पर गदर मचाएगी ये 7 फिल्में और वेब सीरीज

दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए हर हफ्ते बड़े पर्दे के अलावा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर भी बहुत कुछ रिलीज किया जाता है। इस हफ्ते भी कई सारी फिल्में और वेब सीरीज आने वाली है।
OTT Release

हर नए हफ्ते के साथ दर्शकों को नए एंटरटेनमेंट का भी इंतजार रहता है। आजकल केवल थिएटर वाला शुक्रवार ही दर्शकों को एक्साइटेड नहीं करता बल्कि हफ्ते की शुरुआत ही उनकी एक्साइटमेंट को बढ़ा देती है। सभी यह जान लेना चाहते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर क्या रिलीज होगा ताकि वह अपनी छुट्टियों को ठीक तरह से एंजॉय कर सकें।

आजकल लोगों की छुट्टियां फ्राइडे से स्टार्ट हो जाती है और संडे तक चलती है। ऐसे में सभी अपने घर में बैठकर परिवार दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ कोई न कोई शानदार कहानी देखने का प्लान बनाते हैं। इस बार 30 जून से लेकर 6 जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स हॉटस्टार और अमेजन प्राइम पर बहुत सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। चलिए हम आपको इनके बारे में बता देते हैं।

OTT पर देखें ये फिल्में और वेब सीरीज (OTT Release)

हेड्स ऑफ स्टेट्स

इस फिल्म में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आपको जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ नजर आएंगी। लंबे समय से फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। यह 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

ओल्ड गार्ड 2

यह शानदार फिल्म 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाने वाली है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी बताई जाएगी जो अपनी अमरता खो देती है और उसे पाने के लिए स्ट्रगल करती हुई दिखाई देती है। इस दौरान कई सारे ट्विस्ट आते हैं जो इस फिल्म को खास बनाने का काम करते हैं। यह इस फिल्म का दूसरा हिस्सा है।

द सैंडमैन: सीजन 2 वॉल्यूम 1

इस वेब सीरीज की रिलीज का हर किसी को इंतजार है। यह इंतजार अब जल्दी खत्म होने वाला है क्योंकि यह 3 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। यह सीरीज 6 एपिसोड की है। इसका दूसरा भाग यानी वॉल्यूम 2, 24 जुलाई को 5 एपिसोड के साथ रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा 31 जुलाई को बोनस एपिसोड आएगा।

कालीधर लापता

यह अभिषेक बच्चन की फिल्म है। जिसमें पूरी कहानी एक ऐसे शख्स के आसपास घूमती हुई बताई गई है जो अपने घर से भाग जाता है। 4 जुलाई को आप इसे जी5 पर देख सकते हैं।

द हंट: राजीव गांधी एसासिनेशन केस

नाम से ही जाहिर है कि यह फिल्म देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के ऊपर बनाई गई है। इसमें यह बताया जाएगा कि किस तरह से एक रैली के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। 4 जुलाई को आप इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं।

इन फिल्मों के अलावा साउथ फिल्म गुड वाइफ जियो हॉटस्टार पर 4 जुलाई को आएगी। इसके अलावा साउथ की एक और फिल्म उप्पू भी 4 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews