OTT Release In May: ओटीटी पर 24 फिल्में और वेब सीरीज आपके मनोरंजन के लिए हैं तैयार, जानें कब और कहां होगी रिलीज

OTT Release In May

OTT Release In May 2023: फिल्मों के शौकीन अपने फेवरेट सितारों की पिक्चर देखने के लिए सिनेमाघरों में तो जाते ही हैं लेकिन डिजिटल होते जमाने में ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर लोगों का रुझान ज्यादा देखा जा रहा है। आजकल थियेटर में रिलीज होने वाली हर फिल्म थोड़े समय के बाद ओटीटी पर भी आ जाती है जहां दर्शक बड़े ही आराम से इसका आनंद ले सकते हैं।

इस महीने भी ओटीटी पर ढेर सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है जिनका आनंद नेटफ्लिक्स, zee5, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जियो सिनेमा पर लिया जा सकता है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मक्कार से लेकर सास बहू और फ्लेमिंगो समेत कुल 24 फिल्में और वेब शो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाले हैं।

ये है OTT Release In May

Netflix पर आएगी ये फिल्में

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस महीने लव विलेज, द टेलर, तू झूठी मैं मक्कार, मेचमेकिंग, क्वीन शार्लेट, सेंचुरी, मीटर, क्वीन क्लियोपेट्रा, द मदर, XO Kitty जैसी हिंदी, इंग्लिश और तेलुगू भाषा की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ये फिल्में एक के बाद एक 17 मई तक रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Disney Plus Hotstar पर आएगी ये फिल्में

स्टार वॉर्स, यंग जेडी एडवेंचर, एड शीरान, सास बहू और फ्लेमिंगो, द मफेट्स मेहम, अमेरिकन बोर्न चाइनीज, एंटमैन एंड द वास्प जैसी फिल्में 3 से 24 मई तक इंग्लिश, हिंदी और मलयालम में रिलीज होने वाली है।

Zee5 पर आएंगी ये फिल्में

फायरफाइल्स पार्थ एंड जुगनू, ताज, 5 और 12 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज की जाने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 (@zee5)

वहीं जियो सिनेमा पर 8 मई को ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा रिलीज होगी। वहीं सोनी लिव पर कन्नड़ फिल्म गुरुदेव होयसला 12 मई को रिलीज होगी।

Amazone Prime पर आएगी ये फिल्में

मई के हर शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल का आनंद लिया जा सकता है। 12 मई को दहाड़ और द ग्रेट सीजन 3 रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Amazon Prime (@amazonprime)

एक के बाद एक इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है और जो इस पूरे महीने में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। अगर आप भी अपना समर वेकेशन एंजॉय करना चाहते हैं, तो ओटीटी पर रिलीज होने वाले इन प्रोजेक्ट्स को आपको जरूर देखना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews