OTT पर इस हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज, कभी डर से कापेंगे हाथ-पैर तो कभी गुदगुदाएगी कॉमेडी

हर हफ्ते दर्शकों के मनोरंजन के लिए बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक कई सारी कहनियां रिलीज की जाती है। चलिए आपको बता देते हैं कि 12 से 18 मई तक आप क्या देख सकते हैं।
OTT release

हर हफ्ते दर्शकों के मनोरंजन के लिए बड़े पर्दे के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। आने वाली फिल्म और वेब सीरीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि वह अपना एंटरटेनमेंट करना चाहते हैं। दर्शकों की मनोरंजन की लगभग हर तरह की कहानी पेश की जाती है।

आज से नया हफ्ता शुरू हो चुका है और एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। नेटफ्लिक्स से लेकर हॉटस्टार और अमेजन प्राइम तक लगभग हर प्लेटफार्म पर 12 से 18 में तक दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। चलिए आपको बता देते हैं कि इस हफ्ते आप क्या देख सकते हैं।

फ्रेड और रोज (OTT Release)

यह एक ब्रिटिश हॉरर स्टोरी है, जो 14 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस कहानी में पुलिस रिकॉर्डिंग में कुछ ऐसी चीज मिलेगी जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती है। यह दो कुख्यात हत्यारों की कहानी है जो अपनी वहशियत की सारी हदें पार कर जाते हैं।

स्माइल

अगर आप हॉरर स्टोरी देखने की शौकीन है तो दहशत से भर देने वाली स्माइल 14 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह कैसे मरीज की कहानी है जिस पर रूहानी शक्तियां हावी हो जाती है। हालांकि डॉक्टर उसको जब तक इस बात का पता लगता है तब तक बहुत देर हो जाती है और कई सारी घटनाएं घट जाती है।

मनणमासस

15 में को इस मलयालम फिल्म को जियो लिव पर रिलीज किया जाने वाला है। इसे मलयालम के साथ हिंदी में भी देखा जा सकता है। यह एक सीरियल किलर कहानी है जो केरल में आतंक मचाता है। यह डार्क कॉमेडी है जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और डर भी लगेगा।

है जुनून

16 मई को यह कहानी जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली हैं। यह दो ग्रुप की कहानी है जिनका आपस में मुकाबला होता है। इसमें हर इमोशन का तड़का देखने को मिलने वाला है। अगर आप जबरदस्त एंटरटेनमेंट चाहते हैं तो इसे देख सकते हैं।

बेट

15 मई को इसे रिलीज किया जाने वाला है। यह एक प्राइवेट स्कूल में होने वाली सट्टेबाजी की कहानी है। इसमें कुछ स्टूडेंट्स को दिखाया जाएगा और जब उनका अतीत सामने आएगा तो सबके होश उड़ जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews