एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा ये हफ्ता, ये फिल्में और वेब सीरीज OTT पर होगी रिलीज

हर हफ्ते दर्शकों के एंटरटेनमेंट को देखते हुए बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी पर भी बहुत कुछ रिलीज किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते आप क्या क्या देख सकते हैं।
OTT release

दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए हर हफ्ते बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। फ्राइडे से संडे तक मिलने वाले वीकेंड के एंटरटेनमेंट के बाद एक बार फिर दर्शकों को सोमवार से फिर नई फिल्मों का इंतजार रहता है। इस हफ्ते भी दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए बहुत कुछ परोसा जाने वाला है।

अगर आप भी अलग-अलग फ़िल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन है तो यह हफ्ता आपके लिए भरपूर मस्ती से भरा हुआ रहने वाला है। OTT पर इन लोगों के लिए कई चीज परोसी जाने वाली है। चलिए आपको बता देते हैं कि आप क्या देख सकते हैं जिससे आपका फुल एंटरटेनमेंट होने वाला है।

रॉबिनहुड (OTT Release)

यह एक तेलुगू एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसे कुदूमूला के डायरेक्शन में बनाया गया है। इस फिल्म में श्री लीला और नितिन लीड कैरेक्टर में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस 10 में को शाम 6 बजे जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा।

द रॉयल्स

यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। जो 9 मई को नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए रिलीज की जाएगी। इसमें आपको भूमि पेडनेकर, ईशान खट्टर, सोफिया शेखर और अविराज सिंह नजर आएंगे।

द डेविल्स प्लान

इसका पहला सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आया था और अब दूसरा सीजन 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। यह एक कोरियाई रियलिटी गेम शो है। जिसमें जबरदस्त और इंटेंस चैलेंज दर्शकों को अट्रैक्ट करेंगे।

गुड बेड अग्ली

यह तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो बड़े पर्दे पर धमाल में जाने के बाद अब ओटीटी पर धूम मचाएगी। इस फिल्म में अजीत कुमार को लीड रोल में देखा जा रहा है। फिल्म में सस्पेंस के साथ तगड़े एक्शन सीन है जो आपका भरपूर मनोरंजन करेंगे। यह एक मिशन पर बनाई गई कहानी है।

ग्राम चिकित्सालय

पंचायत जैसी शानदार वेब सीरीज के बाद अब मेकर्स ग्राम चिकित्सालय के साथ आने वाले हैं जो 9 मई को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इस सीरीज में विनय पाठक, अमोल पाराशर, आकांक्षा रंजन कपूर को देखा जा सकता है। ये ग्रामीण क्षेत्र में हॉस्पिटल की समस्या को सामने लाने वाली एक फिल्म है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews