इस हफ्ते OTT पर जमकर मिलेगा एंटरटेनमेंट, रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज

बड़े पर्दे के अलावा दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए ऑनलाइन भी बहुत कुछ मौजूद है। चलिए हम आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी फिल्म और वेब सीरीज आपका मनोरंजन करने वाली है।
OTT

हर हफ्ते बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। दर्शकों को हर शुक्रवार इस बात का इंतजार रहता है कि कौन सी नई फिल्म या सीरीज आने वाली है।

9 मार्च से 15 मार्च के बीच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काफी कुछ रिलीज किया जाने वाला है। अगर आप भी अलग-अलग फ़िल्में और वेब सीरीज देखने की शौकीन है तो घर बैठे नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और zee5 पर इन कहानियों का आनंद लिया जा सकता है। चलिए जान लेते हैं कि दर्शकों के लिए क्या-क्या पेश किया जाने वाला है।

हैरी स्टाइल्स वन नाइट इन मैनचेस्टर

Netflix पर रिलीज की जाने वाली इस कहानी में मशहूर सिंगर हैरी स्टाइल्स के शानदार कॉन्सर्ट की कहानी दिखाई जाने वाली हैं। इसे 9 मार्च यानी आज रिलीज कर दिया गया है।

रुस्टर

इस वेब सीरीज के जरिए स्टीव कैरेल टेलीविजन कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

द सोसाइटी सीजन 2

मनोहर फारूकी और श्रेया कालरा अपने फेमस रियलिटी शो द सोसाइटी के दूसरे सीज़न के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। आज यानी 9 मार्च से इसकी शुरुआत जियो हॉटस्टार पर हो रही है।

वन पीस लाइव एक्शन सीजन 2

इस सीरीज के सीजन 1 में लुफी ने अपनी टीम तैयार कर ली थी। सीजन 2 की कहानी वह वहीं से आगे बढ़ाई जाने वाली है। यहां वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर ग्रैंड लाइन में एंट्री लेने की कोशिश करेगा। 10 मार्च को इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

संकल्प

11 मार्च को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रकाश झा और नाना पाटेकर की कहानी संकल्प रिलीज की जा रही है। यह एक ऐसे नेता की कहानी है जो बड़े बदलाव लाने का संकल्प लेता है लेकिन सिस्टम की कमियां और उसके अपने पुराने राज इन सब में बाधा बन जाते हैं।

नानखटाई

शेमारू मी पर आप यह गुजराती फिल्म देख सकते हैं। यह एक बच्चे और उसके ग्रैंडपेरेंट्स के बीच के अटूट रिश्ते की कहानी है। इसमें बताया गया है कि कैसे भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सादगी और जड़ों को पीछे छोड़ रहे हैं।

ये कहानियां भी होंगी रिलीज

इन फिल्मों और सीरीज के अलावा आप नवाब कैफे, मेड इन कोरिया, वर्जिन रिवर सीजन 7, एस्पिरेंट्स सीजन 3, द ताज स्टोरी, जूटोपिया 2 जैसी कहानियां भी अलग अलग प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews