एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर रहेगा आने वाला हफ्ता, OTT पर रिलीज होगी शानदार फिल्में और वेब सीरीज

आजकल थिएटर जाने से ज्यादा अच्छा लोगों को घर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग करना लगता है। अगर आप भी घर पर बैठकर एंटरटेनमेंट का डोज लेना पसंद करते हैं तो अगला हफ्ता आपके लिए शानदार होने वाला है।
OTT

हर हफ्ता बड़े पर्दे के अलावा OTT पर भी दर्शकों के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट लेकर आता है। अगर आप भी सस्पेंस, थ्रिलर, एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और हॉरर देखने की शौकीन है तो आने वाला हफ्ता आपके लिए शानदार रहने वाले हैं। लगभग हर जॉनर की फ़िल्में और वेब सीरीज अलग-अलग प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है।

अगर आप भी यह जानने के लिए बेताब है कि अगले हफ्ते आपको क्या-क्या देखने को मिलने वाला है तो हम आपके लिए पूरी वॉच लिस्ट लेकर आए हैं। इसमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की कहानी शामिल है। चलिए जान लेते हैं कि आपका क्या और कहां देख सकते हैं।

स्टीव

सिनेमाघर के बाद यह फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है। इसमें आपको सिलियन मर्फी देखने को मिलेंगे। यह 1990 के दशक में एक रिफॉर्म स्कूल के हेड टीचर पर बनी साइकोलॉजिकल ड्रामा है। जिसमें वह अपने परेशान छात्रों की मदद के लिए कई तरह की चुनौतियों से गुजरता है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

मॉन्स्टर

अगर आप क्राइम देखना पसंद करते हैं तो मॉन्स्टर का तीसरा सीजन आपके लिए पेश है। नए सीजन में 1950 के दशक के विस्कॉन्सिंन के कुख्यात हत्यारे और कब्र चोर की कहानी दिखाई गई है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

जेनी, मेक अ विश

अगर कोरियन ड्रामा देखना आपको भी पसंद है तो अपनी वॉच लिस्ट में इस ड्रामा को जरूर शामिल करें। हाल ही में से नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। इसमें एक लड़की की कहानी दिखाई गई है जो जादुई चिराग हासिल कर लेती है। इसके बाद उसकी जिंदगी में लव स्टोरी की शुरुआत होती है।

द न्यू फॉर्स

यह वास्तविक घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई वेब सीरीज है। 1958 की यह कहानी एक महिला पुलिस ऑफिसर के बारे में है जो पुरुषों के बीच खुद को साबित करने के लिए संघर्ष करती है। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

वॉर 2

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जितनी चर्चा हॉलीवुड फिल्म और सीरीज की होती है। बॉलीवुड की फिल्में भी इनके बीच खास जगह रखती हैं। जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 अब सिनेमा घरों के बाद नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। आप 9 अक्टूबर से इसे देख सकते हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी को भी एक्शन अवतार में दिखाया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews