इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगी रोमांस, सस्पेंस और एक्शन से भरी कहानियां, यहां देखें लिस्ट

हर हफ्ते अलग-अलग सीरीज और फिल्में बॉक्स ऑफिस के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाती है। चलिए जान लेते हैं कि इस हफ्ते क्या-क्या रिलीज किया जाने वाला है।
Ott Release This Week

हर हफ्ते दर्शकों के मनोरंजन के लिए बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज पेश की जाती है। इस हफ्ते भी ओटीटी लवर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट रिलीज किए जाने वाले हैं। 15 जून से 21 जून के बीच कहीं फ़िल्में और शो रिलीज हो रहे हैं।

आजकल सिनेमाघर के बाद दर्शकों को किसी भी प्रोजेक्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार होता है। अगर आप भी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं मोहनलाल के दृश्य 3 से लेकर ठुकरा के मेरा प्यार जैसे कई प्रोजेक्ट्स दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं। चलिए आपको पूरी लिस्ट बता देते हैं।

दृश्यम 3

सिनेमाघर में धूम मचाने के बाद मोहनलाल की यह क्राईम थ्रिलर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें जॉर्ज कुट्टी को अपने परिवार को बचाने की जद्दोजहद करते देखा जाएगा। परिवार की रक्षा के लिए की गई हत्या से जुड़े छिपे हुए राज खुल न जाए यही इस सस्पेंस थ्रिलर में दिखाया जाएगा। इसे 18 जून से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा।

ठुकरा के मेरा प्यार 2

यह वैसे तो एक रोमांटिक सीरीज है लेकिन इसमें दिखाया गया है कि कैसे सच्चे प्यार और गहरी नफरत के बीच का फर्क धुंधला होता है। ये कहानी शानविका के इर्द गिर्द घूमती है। जो कुलदीप की बेवफाई से न्याय पाने के लिए लड़ाई लड़ती है। इसे 16 जून को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

सेव द टाइगर्स

यह एक तेलुगू कॉमेडी सीरीज है, जिसका तीसरा सीजन 19 जून को रिलीज किया जाएगा। नए सीजन में एक बार फिर तीन परेशान पतियों की उथल-पुथल भरी जिंदगी दिखाई जाएगी। जो अपनी शादीशुदा जिंदगी की मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। आप इसे जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

हसबैंड इन एक्शन

यह साउथ कोरियन एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें एक जुनून नारकोटिक्स डिटेक्टिव की कहानी बताई गई है, जो ड्रग्स के कुख्यात गैंग लीडर को पकड़ता है। उसकी जीत ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती क्योंकि उसकी एक पत्नी का अपहरण हो जाता है। अब एक खतरनाक मिशन के जरिए ही उसे बचाया जा सकता है। यह फिल्म 19 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

इसके अलावा अथिराडी, वॉयसमेल फॉर इसाबेल, आई विल फाइंड यू, द एजेंसी 2, योर फॉल्ट जैसी कहानियां भी अलग अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews