OTT Releases May 2025: 12 से 18 के बीच आपको एंटरटेन करने आ रही है ये मूवीज़ और सीरीज़! दिमाग को कर देंगे फ्रेश

इस हफ्ते सोनीलिव और जियोहॉटस्टार पर सस्पेंस और म्यूज़िक का धमाल है। मई 2025 का दूसरा हफ्ता OTT फैंस के लिए मज़ेदार सरप्राइज़ लाया है। 12 से 18 मई तक सोनीलिव और जियोहॉटस्टार पर नई मूवीज़ और सीरीज़ रिलीज़ हो रही हैं
OTT Releases May 2025: 12 से 18 के बीच आपको एंटरटेन करने आ रही है ये मूवीज़ और सीरीज़! दिमाग को कर देंगे फ्रेश

मई का दूसरा हफ्ता OTT लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 12 से 18 तारीख के बीच कई धांसू मूवीज़ और सीरीज़ आपके स्क्रीन पर दस्तक देने वाली हैं। चाहे आप डार्क कॉमेडी के शौकीन हों, रॉयल ड्रामा पसंद करते हों, या क्राइम थ्रिलर में खो जाना चाहते हों, इस हफ्ते हर किसी के लिए कुछ ना कुछ है।  Sony LIV और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स पर नई रिलीज़ की भरमार है।

इन रिलीज़ में कुछ ऐसे टाइटल्स हैं, जो पहले सिनेमाघरों में तारीफ बटोर चुके हैं, और अब आपके घर तक पहुँच रहे हैं। कुछ सीरीज़ ऐसी हैं, जो आपको अपनी सीट से हिलने नहीं देंगी। अगर आप सोच रहे हैं कि इस वीकेंड क्या देखें, तो हम आपके लिए लाए हैं इस हफ्ते की टॉप रिलीज़ की जानकारी। आइए, जानते हैं कौन सी मूवीज़ और सीरीज़ आपके दिमाग को फ्रेश करने वाली हैं।

मूवीज़: सस्पेंस और हँसी का डबल डोज़

Maranamass (15 मई, सोनीलिव): बेसिल जोसेफ की मलयालम डार्क कॉमेडी थ्रिलर, जिसमें एक सीरियल किलर शहर में हलचल मचाता है। किलर अपने शिकार के मुँह में केला छोड़ता है, जिससे पुलिस की हालत खराब है। सस्पेंस और हल्की-फुल्की हँसी का मिक्स चाहिए, तो ये मूवी ज़रूर देखो।

वेब सीरीज़: म्यूज़िक और क्राइम का मज़ा

Hai Junoon: Dream, Dare, Dominate (16 मई, जियोहॉटस्टार): जैकलीन फर्नांडेज़ और नील नितिन मुकेश की म्यूज़िकल ड्रामा सीरीज़, जो मुंबई के एक कॉलेज में राइवल म्यूज़िक क्लब्स की कहानी दिखाती है। गाने, डांस, और जुनून से भरी ये सीरीज़ युवा वाइब्स देती है। म्यूज़िक लवर्स के लिए परफेक्ट।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews