रिलीज से पहले करोड़ों में बिके ‘Game Changer’ के ओटीटी राइट्स, नजर आएगी रामचरण और कियारा की जोड़ी

Game Changer

Game Changer OTT Rights: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण अब पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं और उनकी आने वाली हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनके चाहने वाली दुनिया भर में मौजूद है, जो उनके फिल्मी प्रोजेक्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं और एक्टर का समर्थन करते हैं। गोल्डन ग्लोब अवार्ड और ऑस्कर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित होने के बाद अब वह एक बार फिर बॉक्स ऑफिस का गेम पलटने की तैयारी में हैं और जल्दी अपनी फिल्म ‘गेम चेंजर’ के साथ सिनेमाघर में दस्तक देंगे।

राम चरण शंकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक्टर की जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ देखी जाने वाली है। दोनों कलाकारों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। वहीं इसी बीच फिल्म के ओटीटी राइट्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यह राइट्स करोड़ों रुपए में बेच दिए गए हैं जबकि अभी फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है।

बिके गेम चेंजर के OTT राइट्स

बता दें कि कियारा आडवाणी ने रामचरण के साथ फिल्म के पहले हिस्से की शूटिंग अपनी शादी से पहले कर ली थी। इसके बाद वह थोड़ा व्यस्त हो गई थी और शादी के बाद उन्होंने दूसरा शेड्यूल कंप्लीट किया था। इस शेड्यूल की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें निर्देशक शंकर को सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर शेयर करते हुए देखा गया था। इन तस्वीरों ने खूब धमाल मचाया था और फैंस के बीच फिल्म को लेकर चर्चा होने लगी थी।

फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जा रही है लेकिन जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक इसके ओटीटी राइट्स करोड़ों रुपए में बेच दिए गए हैं। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजय बालन ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। उन्होंने बताया है कि Zee5 पर इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। इसके लिए 270 करोड रुपए की रकम वसूली गई है।

इतने करोड़ की हुई डील

फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए मनोबाला ने लिखा कि डायरेक्टर शंकर की ‘गेम चेंजर’ के पोस्ट थिएटर राइट्स बिक चुके हैं और Zee5 ने इसे 270 करोड़ में खरीद लिया है। साल 2024 में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा, जिसमें रामचरण और कियारा आडवाणी दिखाई देंगे।

बता दे की गेम चेंजर एक पॉलीटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में रामचरण और कियारा के साथ कई सितारों को महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। पॉलीटिकल बैकग्राउंड ली हुई इस फिल्म के जरिए यह दोनों कलाकार किस तरह से बॉक्स ऑफिस का गेम पलटते हैं यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews