छुट्टियों में OTT पर स्ट्रीम करें ये फिल्में और वेब सीरीज, शानदार कहानी करेगी जमकर एंटरटेनमेंट

दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काफी कुछ रिलीज किया जाता है। चलिए जान लेते हैं कि छुट्टियों में आप क्या देख सकते हैं।
OTT

जब भी छुट्टियां मिलती हैं तो हर व्यक्ति एंटरटेनमेंट के लिए फिल्में और वेब सीरीज देखता है। दरअसल वीकेंड के समय हर कोई अपनी रूटीन लाइफ से थोड़ा सा सुकून पाना चाहता है। सुकून का मतलब तो यही है कि व्यक्ति घर में बैठकर अपनी फेवरेट एक्टिविटी में टाइम स्पेंड करें। ऐसे में सबसे बेस्ट साधन किसी फिल्म या वेब सीरीज को लगा कर बैठ जाना होता है।

त्योहारों का सीजन चल रहा है और अब एक के बाद एक छुट्टियां आएंगी। ऐसे में अगर आप घर पर रहकर किसी फिल्मी वेब सीरीज को देखना चाहते हैं तो हम आपके लिए कई सारे ऑप्शंस लेकर आए हैं। इन्हें देखकर आप अपनी छुट्टी पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज ले सकते हैं।

OTT पर मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

सर्च द नैना मर्डर केस

यह क्राईम थ्रिलर है जिसे जियो हॉटस्टार पर 10 अक्टूबर को रिलीज किया जा चुका है। सोशल मीडिया रिव्यू के मुताबिक काफी सही लग रही है। इसमें कुछ ऐसे सीन भी हैं जिन्हें देखकर आप अपनी पलके भी नहीं जाप कर पाएंगे। कोंकणा सेन शर्मा दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाली है। वह एक ऐसी पुलिस ऑफिसर है जो हाई प्रोफाइल मर्डर केस में फंस जाती हैं।

मिराई

यह एक शानदार एक्शन थ्रिलर है जो एक अनाथ बच्चे वेधा की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूम रही है। 10 अक्टूबर को इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा चुका है। इस बच्चे की जिंदगी में तब तूफान आ जाता है जब उसे पता चलता है कि वह पवित्र ग्रंथों की रक्षा के लिए बना है और उसका मुकाबला बुरी शक्तियों से होने वाला है।

कुरुक्षेत्र

अगर आप कुछ एनीमेटेड चीज देखने का प्लान बना रहे हैं तो नेटफ्लिक्स की यह सीरीज बेस्ड है। इसका पूरा नाम कुरुक्षेत्र द ग्रेट वॉर आफ महाभारत है। यह कौरवों और पांडवों के युद्ध पर बनी हुई फिल्म है। ये फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी।

धड़क 2

अगर आप किसी लव स्टोरी को देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर सिध्दांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिलीवरी की फिल्म देख सकते हैं। इस फिल्म में जातिवाद और जीवन के संघर्ष को बहुत इमोशनल तरीके से पेश किया गया। दोनों कलाकारों ने शानदार एक्टिंग की है। इस फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ भी देख सकते हैं।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान की यह वेब सीरीज खूब धूम मचा रही है। वैसे तो इसे रिलीज हुए कुछ हफ्ते हो चुके हैं लेकिन यह अभी ट्रेंड में बनी हुई है। इसमें शाहरुख खान आमिर खान से लेकर संजय लीला भंसाली तक नजर आ रहे हैं। फिल्म में काफी शानदार डायलॉग और स्टोरीलाइन है। 7 एपिसोड की ये सीरीज शानदार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews