हर हफ्ते दर्शक इस बात का इंतजार करते हैं कि इस बार उनके लिए थिएटर से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक क्या रिलीज होने वाला है। पहले मनोरंजन के लिए लोगों को बड़े पर्दे पर फिल्में देखने के लिए थिएटर जाना पड़ता था। लेकिन अब आधुनिकता के दौर में एंटरटेनमेंट खुद लोगों के पास चलकर आ रहा है। हर हफ्ते थिएटर के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी फिल्में और सीरीज आती है। लगभग हर जॉनर की फिल्म रिलीज की जाती है, जो दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन करती है।
अगर आप भी अलग-अलग फ़िल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन है तो अक्टूबर का महीना आपके लिए काफी खास होने वाला है। तमाम ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, जिनमें नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम और जियो हॉटस्टार शामिल है। यहां एक से बढ़कर एक फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाने वाली है। चलिए आपको बता देते हैं कि आप क्या देख सकते हैं।
13th
Sonyliv पर यह शानदार वेब सीरीज 1 अक्टूबर यानी कि आज रिलीज हो चुकी है। समीर मिश्रा के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज इंडियन एजुकेटर मोहित त्यागी की जिंदगी से इंस्पायर है। इसमें बताया गया है कि एक ऐसा स्टूडेंट है जो एजुकेशन स्टार्टअप के लिए टीम बनता है इंडियन एजुकेशन कल्चर कंपटीशन की वजह से वो कई चुनौतियों का सामना करते हुए वह आगे बढ़ता है।
ब्रिजर्टन सीजन 4
अगर आप हॉलीवुड फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इस सीरीज का चौथा सीजन लौट रहा है। नेटफ्लिक्स की तरफ से हाल ही में इसका पोस्टर शेयर किया गया था। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई थी। चौथे सीजन में कहानी पिछले सीजन से ही आगे बढ़ेगी। इसमें आपको प्यार रोमांस और अतीत सब कुछ देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स पर इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
जय केली
ये एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है जिसमें आपको हॉलीवुड के सितारे देखने को मिलेंगे। पूरी फिल्म जय केली नाम के एक्टर के गिफ्ट बनी हुई है जो अपनी पहचान ढूंढने की कोशिश में लगा हुआ है। मैनेजर को साथ लेकर वह एक जर्नी पर निकलता है और खुद की तलाश करता है। एक बड़े सितारे का इस तरह से खुद को ढूंढना पूरी तरह से रिश्ते, परिवार और एहसास से जुड़ा हुआ है। नवंबर में से थिएटर में रिलीज किया जाएगा उसके एक महीने बाद यानी 5 दिसंबर को ये OTT पर आएगी। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
द फैमिली मैन सीजन 3
मनोज बाजपेई की यह वेब सीरीज दर्शकों के बीच बहुत फेमस है। इसके तीसरे सीजन में एक बार फिर से उन्हें तिवारी की भूमिका में देखा जाने वाला है। अमेजन प्राइम वीडियो ने कुछ समय पहले इसके तीसरे सीजन की घोषणा कर दी थी। इसे दिवाली के आसपास या फिर नवंबर तक रिलीज किया जा सकता है।
दे कॉल हिम OG
पवन कल्याण और इमरान हाशमी का यह एक्शन ड्रामा थिएटर में जबरदस्त धूम मचा रहा है। यह असल में तेलुगु फिल्म है, जिसने बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। देखते ही देखते इसमें 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ओटीटी की बात करें तो नेटफ्लिक्स पर इस अक्टूबर में रिलीज किया जाएगा।






