डेटिंग की अफवाह में घिरे बादशाह, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया के साथ कुछ यूं आए नजर, तस्वीरें वायरल

डेटिंग की अफवाह में घिरे बादशाह, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया के साथ कुछ यूं आए नजर, तस्वीरें वायरल

Badshah With Pakistani Actress: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह बीते कुछ दिनों से अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर हर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की दिवाली पार्टी में बादशाह के बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ नजर आने के बाद से ही दोनों की डेटिंग की अफवाहें हर सोशल मीडिया पर उड़ रही थी। वहीं, इन अफवाहों के बीच अब रैपर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ पार्टी करते नजर आए। तब से ही दोनों का नाम जोड़ा जा रहा है। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल हो रही है।

कुछ समय पहले बादशाह और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया साथ पार्टी करते नजर आए थे। हानिया अमीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बादशाह संग पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की अफवाह को आग मिल गई है। पोस्ट की गई पहली तस्वीर में हानिया ब्लैक कलर की ड्रेस पहने सोलो पोज देती नजर नजर आ रही है। फिर कुछ कैंडिड मोमेंट्स के साथ हानिया बादशाह के साथ पोज देती नजर आ रही है। इसके अलावा हानिया ने एक ग्रुप फोटो भी पोस्ट की है जिसमें पंजाबी सिंगर और रैपर करण औजला भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई वीडियो भी शेयर की है जिसमें वह खूब मस्ती करती नजर आ रही है।

आपको बता दें, यह कोई पहली बार नहीं है जब फेमस सिंगर बादशाह और मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई है। इससे पहले भी हानिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बादशाह के साथ तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews