Palak Ibrahim Viral Post: पलक तिवारी की तस्वीरों पर इब्राहिम ने किया ऐसा कमेंट, हर जगह हो रही चर्चा

Palak Ibrahim Viral Post

Palak Ibrahim Viral Post: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इस समय अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ ही सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है और एक बार फिर ये चर्चा में आ गए है।

पलक तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की है। इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में ढेर सारी कमेंट देखी जा रही है। इन्हीं के बीच इब्राहिम अली ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है जो चर्चा का विषय बन गया है।

ये है Palak Ibrahim Viral Post

पलक की सिजलिंग तस्वीरों पर कई सारे कमेंट देखे जा रहे हैं और इब्राहिम ने जो रिएक्शन दिया है वो तेजी से वायरल हो रहा है। इब्राहिम ने इस पोस्ट पर तीन मनी माउथ इमोजी से रिएक्ट किया है और बदले में पलक ने येलो डक पोस्ट की है।

View this post on Instagram

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

पलक को पसंद हैं इब्राहिम

कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में पलक तिवारी को इब्राहिम के बारे में बात करते हुए कहा था कि हम दोनों की एक दूसरे से पब्लिक इवेंट में ही मिलते हैं। हमारी रोज बात नहीं होती है, वो मेरा एक दोस्त है। एक्ट्रेस ने कहा था कि हम रोज एक दूसरे को मैसेज नहीं करते हैं, लेकिन मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं और वो बहुत अच्छे इंसान हैं।

ईद पर आएगी फिल्म

फिल्म किसी का भाई किसी की जान की बात करें तो इसमें पलक तिवारी के साथ शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। सलमान खान की फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और लीड एक्ट्रेस के तौर पर पूजा हेगड़े नजर आएंगी। जस्सी गिल, वेंकटेश दग्गुबाती, और विजेंदर सिंह भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews