Panchayat Season 3: रिलीज हुआ ‘पंचायत सीजन 3’ का ट्रेलर, ग्राम फुलेरा का कौन बनेगा सरपंच? जानिए क्या बोले निर्देशक दीपक कुमार

Panchayat Season 3: सबसे चर्चित कॉमेडी वेब सीरीज "पंचायत 3" का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। दरअसल इसमें जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिल रहा है। पंचायत के इस ट्रेलर में ग्राम फुलेरा में पंचायत के चुनाव होने वाले है जिसमें सचिव अभिषेक और ग्राम प्रधान की केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
Panchayat Season 3: रिलीज हुआ ‘पंचायत सीजन 3’ का ट्रेलर, ग्राम फुलेरा का कौन बनेगा सरपंच? जानिए क्या बोले निर्देशक दीपक कुमार

Panchayat Season 3: प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित कॉमेडी वेब सीरीज “पंचायत” के तीसरे सीज़न का ट्रेलर लॉन्च किया जा चुका है। दरअसल यह नया सीज़न, जो आठ एपिसोडों में होगा, ग्रामीण जीवन को एक नए रंग देने का काम करता है, इसमें सभी पात्रों को नई मुश्किलों और संघर्षों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं आपको बता दें कि इसे निर्देशित किया गया है द वायरल फीवर के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने, और लेखन में चंदन कुमार ने प्रमुख भूमिका निभाई हैं। पंचायत सीज़न 3 में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, और सांविका नजर आएंगे। वहीं इस नए सीज़न का प्रीमियर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में amazone के प्राइम वीडियो के प्लेटफॉर्म पर 28 मई को किया जाएगा।

ट्रेलर में रिंकी के साथ नजर आए अभिषेक:

दरअसल पंचायत सीजन 3 के ट्रेलर में हमें दिखता है कि अभिषेक यानी जितेंद्र कुमार, जो कि पंचायत सचिव की भूमिका में हैं, अपने गाँव के जीवन की परेशानियों का सामना करने के लिए वापस आ गए हैं। वहीं इस बार उनकी दोस्त रिंकी के साथ उनकी केमेस्ट्री अच्छी नजर आ रही है, जो उन्हें इस ड्रामा के बावजूद अपने सपनों की पूर्ति में सहायता करती है। वहीं ट्रेलर में एक सस्पेंस रखा गया है जो कि यह है कि क्या अभिषेक अपने प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच दरार को सुलझा पाएंगे? क्या फुलेरा की राजनीति से अभिषेक बच पाएंगे या नहीं?

जानिए इसे लेकर क्या बोले निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा:

वहीं ट्रेलर को लेकर निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने मीडिया से चर्चा की और कहा कि, “सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, पंचायत के पीछे की अविश्वसनीय टीम को सलाम। शानदार कलाकारों और सीरीज के लेखक चंदन कुमार को शब्दों के जादूगर को, इस शानदार स्क्रिप्ट को तैयार करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” दरअसल इस दौरान उन्होंने कहा की “उन अद्भुत निर्माताओं और प्राइम वीडियो को भी हमें नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने पंचायत का जादू पहले दिन से देखा और यह सुनिश्चित किया कि यह देश और दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचे।”

दरअसल इस दौरान निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने इस सीजन के बारे में चर्चा की और बताया कि “पंचायत सीजन 1 शुरू हुए चार साल हो गए हैं, और अब हम’ सीजन 3 में प्रवेश कर रहे हैं। हमारे लिए पंचायत को एक मल्टी-सीजन शो बनाना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन सही स्क्रिप्ट, सही दृष्टि और सही लोगों के साथ, हम अपने दर्शकों के लिए नया सीजन लाने के लिए उत्साहित हैं।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews