शूटिंग के बीच ऐसी हो जाती है पंकज त्रिपाठी की आदत, एक्टर ने अब खुद बताई वजह

शूटिंग के बीच ऐसी हो जाती है पंकज त्रिपाठी की आदत, एक्टर ने अब खुद बताई वजह

Pankaj Tripathi : पंकज त्रिपाठी जाने-माने भारतीय अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने अभिनय कौशल के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे अपने विविध भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने बॉलीवुड, वेब सीरीज में काम किए। वे अपने व्यक्तिगत अभिनय स्टाइल और प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध हैं। वहीं, इन दिनों पंकज त्रिपाठी कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिससे वे अपने फैंस के बीच और अधिक पॉपुलर हो रहे हैं। बता दें कि वे अक्सर अपने अभिनय और प्रोजेक्ट्स के बारे में मीडिया से बात करते हैं। इसी बीच उन्होंने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

pankaj tripathi

एक्टर ने किया खुलासा

पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अभिनय करियर में दिन-रात काम करना कई बार आवश्यक होता है, लेकिन इसके साथ ही वक्त पर सभी काम का करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुझे दिन भर में 7 घंटे की नींद जरूर चाहिए और मैं रात 2:00 बजे से ज्यादा शूटिंग नहीं कर सकता। पिछले दो से तीन सालों में मेरे बाहर का समय रात के 1:00 का रहा है। वहीं, सुबह 6:00 बजे से मैं शूटिंग कर सकता हूं। उन्होंने आगे कहा कि यदि रात में शूटिंग चल रही है तो मैं चालू शॉर्ट में सो सकता हूं। क्योंकि नींद एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण है और रात में अच्छी नींद के लिए समय निकालना आवश्यक होता है।

सुनाए मजेदार किस्से

अभिनेता ने एक और किस्से को शेयर करते हुए कहा कि एक बार उनका शॉट चल रहा था। इस दौरान उनकी आंख लग गई, जिसके कारण वो भूल गए कि उन्हें अपनी लाइन बोलनी थी। इसे साझा करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा- जब वो झपकी लेते हैं तो कोई इसका पता नहीं लगा पाता कि वो सो रहे हैं। सभी को ऐसा ही लगता है कि यह उनके शूटिंग का हिस्सा है। हालांकि, वो उस समय सो रहे होते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews