‘परम सुंदरी’ का रोमांटिक सॉन्ग ‘परदेसिया’ रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी इस दिन बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्दी अपनी फिल्म परम सुंदरी के साथ दर्शकों का एंटरटेनमेंट करेंगे। इन दोनों को पहली बार स्क्रीन पर साथ में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है। हाल ही में इस फिल्म का गाना परदेसिया रिलीज कर दिया गया है।
Pardesiya

बॉलीवुड के दो चमकते हुए सितारे सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर लगता है चर्चा में बने हुए हैं। इस मच अवेटेड फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो यह फिल्म अब तक रिलीज हो जानी चाहिए थी लेकिन इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब इस फिल्म का गाना ‘परदेसिया’ रिलीज कर दिया गया है।

बता दें कि मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया था, जो इसके गाने ‘परदेसिया’ से जुड़ा हुआ था। अब शानदार गाना ‘परदेसिया तेरे प्यार में’ भी रिलीज कर दिया गया है। एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसमें दोनों कलाकारों की शानदार बॉन्डिंग नजर आ रही है।

परम सुंदर का परदेसिया रिलीज (Pardesiya)

इस शानदार गाने की शुरुआत जाह्नवी और सिद्धार्थ की क्यूट नोंकझोंक से होती है। जिसमें एक्ट्रेस उनसे कहती हैं कि “यह मत समझना कि तुम्हारी क्यूट स्माइल से मैं मान जाऊंगी। इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि तो तुम्हें मेरी स्माइल क्यूट लगती है।” तभी एक्ट्रेस वहां से एक्सप्रेशन देकर निकलती हैं। इसके बाद खूबसूरत गाना ‘परदेसिया’ शुरू होता है।

सोनू निगम ने दी है आवाज

दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म परम सुंदरी पेश कर रहे हैं। इसके गाने ‘परदेसिया’ को सोनू निगम और कृष्णकली साहा ने अपनी मैजिकल वॉइस में गया है। गाने में सिद्धार्थ और जाह्नवी की बॉन्डिंग कमाल की नजर आ रही है। फेमस म्यूजिक डायरेक्टर सचिन-जिगर की जोड़ी ने इसे डायरेक्ट किया है और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। मेकर्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा “वो गाना जिसका आपको इंतजार था।”

रिलीज डेट की जानकारी

गाना रिलीज करने के साथ ही फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की जानकारी दे दी है। कैप्शन में बताया गया है कि “नॉर्थ को साउथ से मिलने वाली सबसे बड़ी और शानदार लव स्टोरी 29 अगस्त 2015 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। तुषार जलोटा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को महसूस करें और जीने की कोशिश करें।”

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews