बॉलीवुड एक्टर परेश रावल को हर मुद्दे पर बेबाक तरीके से अपनी राय रखते हुए देखा जाता है। वह बिना किसी झिझक के हर मुद्दे पर अपना पक्ष रख देते हैं। अब हाल ही में उन्हें सोशल मीडिया पर बढ़ रही नेगेटिविटी के बारे में बात करते हुए देखा गया। एक्टर ने इसकी तुलना उल्टी करने वाले पॉट से कर दी और कहा कि कई बार यूजर बिना सोचे समझे कुछ भी पोस्ट कर देते हैं।
इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने यूजर्स से इंटरनेट पर कुछ भी पोस्ट करते समय सचेत रहने की कहा। दरअसल, हाल ही में एक्टर धुरंधर 2 की आलोचना वाली पोस्ट पर रिएक्शन करने की वजह से घिर गए थे। चलिए जान लेते हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया को लेकर क्या कहा है।
ये भी पढ़ें
सोशल मीडिया पर परेश रावल का क्या कहना
परेश ने कहा कि मैं खुद को सुधारने की कोशिश कर रहा हूं। मेरी नजर में सोशल मीडिया एक उल्टी करने वाले पॉट की तरह है। यहां व्यक्ति जो चाहे वह कह देता है। ऐसा नहीं होना चाहिए नेगेटिविटी नहीं फैलना चाहिए। आपको किसी के भी बारे में कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है। एक्टर ने कहा कि भले ही आपको पता है कि वह व्यक्ति गलत है, फिर भी आपको उसके आलोचना करने उसे नीचा दिखाने या उसकी छवि खराब करने का कोई अधिकार नहीं है। लेकिन मैं यह सब बातें कह रहा हूं अपनी बातें सुन रहा हूं। मैंने बहुत कम बदलावा किया है।
सकारात्मकता फैलाने का माध्यम
एक्टर यह कहते दिखाई दिए की ऑनलाइन नफरत उन्हें बहुत प्रभावित करती है लेकिन वह खुद को सीमा में रखने की कोशिश करते हैं। बतौर एक्टर कभी-कभी मैं बहुत तो गुस्सा हो जाता हूं। लेकिन मैं फिर भी एक सीमा बनाए रखता हूं। मैं कभी गाली नहीं देता। वह यह कहते दिखाई दिए कि सोशल मीडिया सकारात्मकता फैलाने का एक अच्छा माध्यम है, यहां नकारात्मकता नहीं फैलानी चाहिए।
धुरंधर की आलोचना पर हुई थी किरकिरी
बीते दिनों परेश रावल धुरंधर 2 की आलोचना करने वाली एक पोस्ट पर रिएक्शन देने के बाद विवादों में आ गए थे। ये मामला तब शुरू हुआ जब एक रेडियो जॉकी ने X पर एक रील शेयर की। इसमें दो लोग फिल्म पर कॉमेडी करते हुए फनी कमेंट कर रहे थे। आरजे ने कैप्शन में लिखा हाहाहा धुरंधर की सबसे अच्छी समीक्षा।
इस पर रिएक्शन देते हुए परेश रावल ने लिखा था। बेवकूफ रिपोर्टर के तौर पर तुम्हारी नौकरी पक्की,इसे कोई नहीं चाहता। इस पर आरजे ने रिएक्शन देते हुए कहा था अपने तथ्यों को सही करो, मैं रिपोर्टर नहीं हूं। तुम सिर्फ एक एक्टर हो असल जिंदगी में अपनी कला से बहुत दूर
एक्टर ने की थी फिल्म की तारीफ
परेश रावल को धुरंधर 2 की सक्सेस पर भी बात करते हुए देखा गया था। जागरण से हुई बातचीत में उन्होंने कहा था कि मैं धुरंधर से बहुत प्रभावित हुआ हूं। मुझे ये फिल्म बहुत पसंद आई, मैं अभी भी इससे उबर नहीं पाया हूं। मैंने धुरंधर और धुरंधर 2 दो बार देखी है। मेरा मन कर रहा है को इसे वापस देखूं।