परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द करेंगे नन्हे मेहमान का स्वागत, क्यूट वीडियो के साथ शेयर की गुड न्यूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं । इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।
Parineeti Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी एक्टिंग के लिए तो पहचान ही जाती हैं लेकिन इसके अलावा उनकी पर्सनल जिंदगी काफी चर्चा में रहती है। जब उन्होंने पॉलीटिशियन राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई थी तो लोग हैरान हो गए थे। वहीं अब एक बार फिर यह कपल चर्चा में आ गया है। दरअसल इन्होंने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है।

सोशल मीडिया के जरिए कपल ने इस बात की जानकारी दी है कि चोपड़ा और चड्ढा परिवार जल्द ही मेहमान का स्वागत करने वाला है। शादी के 2 साल बाद यह कपल नए फेज में एंट्री लेने जा रहा है। कपल ने बहुत ही शानदार तरीके से इस बारे में फैंस को जानकारी दी है। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है।

परिणीति राघव बनने वाले हैं पेरेंट्स

परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर लंबे समय से बातें चल रही है। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में जब एक्ट्रेस अपने पति के साथ पहुंची थी। उस समय भी यह अफवाह सामने आ रही थी कि वह प्रेग्नेंट है। हालांकि, उस समय तो यह बातें थी लेकिन अब यह सच है।

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक खूबसूरत सी पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज़ साझा की है। दोनों ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें 1+1= 3 लिखा हुआ है। इसके नीचे गोल्डन बेबी फुटप्रिंट बने हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी पोस्ट में कपल ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हरियाली भरे मौसम के बीच हाथों में हाथ डाले वॉक कर रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा “हमारा लिटिल यूनिवर्स बहुत जल्द आ रहा है, हम बहुत धन्य महसूस कर रहे हैं।”

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

बधाईयों का सिलसिला शुरू

कपल ने जैसे ही सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी के नए चैप्टर के बारे में जानकारी दी हर कोई उन्हें बधाई देता नजर आ रहा है। फैंस के साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोनम कपूर ने लिखा “बधाई हो डार्लिंग।” निम्रत कौर ने कहा “बहुत-बहुत बधाई।” रकुल प्रीत सिंह ने भी एक्ट्रेस को बधाई दी है। इसके अलावा फैंस शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं।

सीक्रेट डेटिंग के बाद हुई थी शादी

परिणीति चोपड़ा ने जब शादी की थी तब हर कोई हैरान रह गया था। बता दें कि राघव के साथ एक्ट्रेस के रिलेशनशिप को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई थी। इन दोनों को जब एक साथ क्रिकेट देखते और डिनर पर जाते देखा गया उसके बाद अफवाहों का दौर शुरू हुआ। 2023 में सगाई करने के बाद इन्होंने अपना रिश्ता ऑफिशियल किया। इसी साल सितंबर में उदयपुर में इन्होंने धूमधाम से शादी रचाई। अब ये अपनी जिंदगी के नए फेज की तरफ बढ़ चुके हैं और पेरेंट्स बनने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews