शादी की तैयारियों के बीच पैपराजी पर भड़की Parineeti Chopra, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Parineeti Chopra Old Video viral

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को इन दिनों अपनी शादी की तैयारी में व्यस्त देखा जा रहा है और इसे लेकर वह काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। राघव चड्ढा के साथ वह 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेगी, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है और दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है। 17 सितंबर यानी आज से कपल की शादी के सेलिब्रेशन की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी बीच एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़क गई।

परिणीति को आया गुस्सा

शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस को पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया। दरअसल वो जल्दबाजी में अपनी कार से बाहर निकली, तभी फोटोग्राफर उन्हें कैप्चर करने लगता है। यह देखकर एक्ट्रेस कहती है कि ‘आपको नहीं बुलाया है’ लेकिन वह नहीं मानता और अपना काम करता रहता है जिसके बाद एक्ट्रेस को यह कहते हुए देखा गया कि ‘आप प्लीज मत करिए मैं आपसे रिक्वेस्ट कर रही हूं।’

Parineeti Chopra

फैंस का रिएक्शन

एक्ट्रेस का यह रवैया सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके इस रवैए को गलत बताया है और कहा है कि उन्हें इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि वह अपने बड़े दिन की तैयारी कर रही हैं और बिजी हैं, तो उन्हें स्पेस दिया जाना चाहिए। कुछ यूजर्स यह कहते हुए दिखाई दिए कि वह गुस्से में हैं, उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए।

राघव की शाही एंट्री

परिणीति के फोटोग्राफर के साथ इस व्यवहार के बीच शादी को लेकर भी तरह-तरह की डिटेल सामने आ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए घोड़े या फिर बग्गी से नहीं बल्कि एक शाही बोट से आएंगे और एक्ट्रेस को लेकर जाएंगे। राघव को सबसे पहले सेहरा बंधेगा जिसके बाद वह बोट से ताज होटल पहुंचेंगे। उनकी इस शाही एंट्री की जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews