Parineeti Raghav In IPL: राघव चड्ढा संग मैच देखने पहुंची परिणीति चोपड़ा, फैंस ने लगाए ऐसे नारे कि पकड़ लिया सिर

Parineeti Raghav In IPL

Parineeti Raghav In IPL Match: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा काफी समय से राघव चड्ढा के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लगातार इनकी सगाई और शादी की खबरें कुछ महीनों से सामने आ रही है, लेकिन अब तक इन दोनों की ओर से कोई भी कन्फर्मेशन नहीं किया गया है। हाल ही में यह बताया जा रहा था कि 13 मई को दोनों सगाई करने वाले हैं और अक्टूबर के महीने में इनकी शादी हो जाएगी लेकिन इन सभी खबरों पर दोनों में से किसी ने भी चुप्पी नहीं तोड़ी है। इसी बीच इन दोनों को एक बार फिर साथ में देखा गया, जहां से इनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

Parineeti Raghav In IPL की तस्वीरें

बी टाउन के गलियारे के इस चर्चित कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें इन्हें मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैच का आनंद लेते हुए देखा जा रहा है। दोनों पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला देखने के लिए पहुंचे थे और इस दौरान इन्हें ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा गया। राघव ब्लैक कलर की शर्ट में थे और एक्ट्रेस ने वन पीस पहना हुआ था।

यह दोनों जैसे ही स्टेडियम में पहुंचे दर्शकों की निगाहें मैच की तरफ काम और इन दोनों की और ज्यादा थी और यह भी हाथ हिलाकर सबका अभिवादन करते नजर आ रहे थे।

स्टेडियम में लगे भाभी जिंदाबाद के नारे

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा आईपीएल मैच देखने के लिए जैसे ही स्टेडियम में पहुंचे और कैमरा में कैप्चर हुए पूरे मोहाली स्टेडियम में इनके होने की खबर तेजी से फैल गई और लोग वीआईपी सेक्शन की ओर देखते हुए परिणीति भाभी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फैंस की बातें सुनकर परिणीति को शर्माते हुए, सिर पकड़ते देखा जा रहा है।

हो चुका है रोका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव का एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान रोका किया जा चुका है और यह दोनों साथ में काफी खुश हैं। इस साल के अक्टूबर तक दोनों की शादी के बंधन में बंधने की बात कही जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों इसे लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं क्योंकि फिलहाल यह अपनी वर्क कमिटमेंट में बिजी चल रहे हैं और इन सब से फ्री होकर अच्छे से शादी के लिए प्लान करेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews