Parineeti Raghav Wedding: परिणीति ने लगाई राघव के नाम की मेंहदी, भगवान का आशीर्वाद लेता नजर आया कपल

Parineeti Raghav Wedding

Parineeti Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कुछ समय से यह दोनों लगातार अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में है और अब फैंस जल्द ही इन्हें दूल्हा-दुल्हन के अवतार में देखना चाहते हैं। इनके वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।

राघव के नाम की मेंहदी

परिणीति चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कपल को अपने पूरे परिवार के साथ गुरुद्वारे में देखा जा सकता है। इस तस्वीर में परिणीती के हाथों में राघव के नाम की मेहंदी लगी हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान कपल को पेस्टल पिंक कलर के आउटफिट में देखा गया। एक्ट्रेस ने अपने हाथों को जोड़ा हुआ है और उनके हाथ मेहंदी से सजे हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल ने अपने परिवार के साथ वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया।

Parineeti Raghav Wedding

कब कौन से फंक्शन

राघव और परिणीति की शादी के अन्य फंक्शन की बात करें तो यह दोनों जल्द ही उदयपुर के लिए रवाना होने वाले हैं। यहां पर 23 सितंबर को चूड़ा सेरेमनी का आयोजन होगा और उसके अगले दिन 24 सितंबर को राघव की सेहराबंदी सेरेमनी होने के बाद वह अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए पहुंचेंगे। इस हाई प्रोफाइल शादी में फैमिली और दोस्तों के साथ राजनीति और बॉलीवुड के दिग्गज शामिल होंगे।

चंडीगढ़ में रिसेप्शन

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा भी किया जा रहा है कि जयपुर में शादी के सारे फंक्शन के बाद रिसेप्शन का आयोजन होगा। लेकिन इसके बाद कपल चंडीगढ़ में भी एक शानदार रिसेप्शन देने वाला है, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी। राजनीति जगत के भी कई चेहरे इस पार्टी में शामिल होंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews