करोड़ों के मालिक है पारुपल्ली कश्यप, जानिए उनकी लाइफस्टाइल और कैसे हुई थी साइना नेहवाल से पहली मुलाकात

पारुपल्ली कश्यप जॉकी काफी टाइम से साइना नेहवाल के साथ में एक अच्छा रिश्ता निभा रहे थे हाल ही में उनका साथ खत्म होने की बात साइना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में की है, चलिए जानते हैं क्या एवं उनकी लाइफ स्टाइल और कितना कमाते हैं।
Parupalli Kashyap is the owner of crores, know about his lifestyle and how he met Sania Nehal

image source – parupalli kashyap instagram account

हाल ही में मशहूर बैडमिंटन प्लेयर सानिया नेहाल ने पारुपल्ली कश्यप से डिवोर्स की बात एक इंस्टाग्राम पोस्ट में की है इसके बाद वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं इन दोनों की कहानी 2004 से शुरू हुई थी, उस समय पहली बार उनकी मुलाकात गोपीचंद अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी इसके बाद 2007 में दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को लोगों के सामने जाहिर किया।

लंबे समय रिलेशनशिप में रहने के बाद दिसंबर 2018 में दोनों ने शादी की और काफी अच्छा समय साथ में बिताया। सानिया और पारुपल्ली एक दूसरे को लेकर काफी सपोर्टिव भी थे, दोनों ने ही अपने करियर में काफी ऊंचाइयां हासिल की है सानिया ने 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया और उसी दौरान पारुपल्ली ने भी उसी साल मेन्स क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी, अगर कश्यप की ट्रेनिंग की बात की जाए तो उन्होंने पुलेला गोपीचंद और प्रकाश पादुकोण जैसे दिग्गज़ लोगों से अपनी ट्रेनिंग ली है।

कश्यप टूर्नामेंट और प्राइस मनी के करते हैं करोड़ों की कमाई

पारुपल्ली की नेटवर्थ की बात की जाए तो 2025 में रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 15 करोड़ यानी की 2 मिलियन डॉलर के लगभग आंकी गई है जिसमें उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा BWF टूर्नामेंट, कोचिंग क्लासेस, YONEX ब्रांड की स्पॉन्सरशिप से आता है इसके अलावा वह हर्बल लाइफ ब्रांड स्पोंसरशिप से भी अच्छा पैसा कमाते हैं, अगर उनकी प्रॉपर्टी की बात की जाए तो उनके पास हैदराबाद में एक आलीशान फ्लैट भी है और गाड़ियों में उनके पास मर्सिडीज़ बेंज जैसी लक्जरी गाड़ी है।

साइना नेहवाल भी नहीं है कुछ कम

साइना, कश्यप से कमाई के मामले में काफी आगे है रिपोर्ट्स के मुताबिक 2025 तक उनकी नेटवर्थ 41 करोड रुपए आंकी गई है जो कि लगभग 5 मिलियन डॉलर के आसपास होती है, इनकी कमाई का भी एक बड़ा हिस्सा स्पॉन्सरशिप से आता है और इनके के पास भी मर्सिडीज़ बेंज बीएमडब्ल्यू और मिनी कूपर जैसी लक्जरी गाड़ियां है इसके अलावा उनके पास हैदराबाद में भी एक खूबसूरत घर है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews