शादी के बाद हिना और रॉकी के बीच शुरू हुआ ‘पति पत्नी और पंगा’, वीडियो में नजर आया जबरदस्त ड्रामा

कलर्स टीवी अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए जल्दी पति-पत्नी और पंगा नाम का शानदार शो लेकर आ रहा है। इस शो में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मशहूर सितारे अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ का मंत्र बताएंगे।
Pati Patni Aur Panga

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस हिना खान ने कुछ दिनों पहले ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी की है। शादी कितना बड़ा कमिटमेंट होता है यह तो हर कोई जानता है। कई बार ऐसा होता है की छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगता है। इन्हीं छोटे-छोटे पंगों को दिखाने के लिए टीवी पर एक नया शो आने वाला है जिसमें सेलिब्रिटीज अपनी मैरिड लाइफ का मंत्र बताने वाला है। यहां पर दोनों के बीच पंगा भी होगा।

टीवी पर पति-पत्नी और पंगा नाम का एक शानदार शो शुरू होने वाला है जिसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गई है। लंबे समय से इसके बारे में चर्चा हो रही थी। बता दें कि टीवी इंडस्ट्री के कई सारे चर्चित कपल्स इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। इनमें से एक हिना खान और रॉकी जायसवाल भी है जो हाल ही में कपल बने हैं। शादी के बाद यह साथ में उनका पहला शो होने वाला है।

हिना और रॉकी बताएंगे मैरिड लाइफ मंत्र

‘पति-पत्नी और पंगा’ का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें बताया गया है कि मैरिड लाइफ को हैप्पी रखने का मंत्र क्या है। बात अगर रॉकी और हिना की लाइफ की करें तो उनका मंत्र जो तुम बोलो बेबी है। हिना जो भी कहती हैं रॉकी उसके लिए हां कर देते हैं और बोलते हैं जो तुम बोलो बेबी। प्रोमो में उनके इस मंत्र की झलक साफ तौर पर दिखाई दे रही है जहां रॉकी हिना को खुश करने के लिए हर बात में हामी भर देते हैं।

शानदार है ‘Pati Patni Aur Panga का प्रोमो 

शो का जो प्रोमो आया है उसमें रॉकी को हिना की बातों पर हां करते हुए देखा जा रहा है। पहले वो कहती हैं कि अगली पार्टी में खन्ना को भी बुलाएंगे उस पर रॉकी हामी भर देते हैं। इसके बाद वो उन्हें शॉपिंग के लिए ड्रॉप करने, इलेक्ट्रिसिटी बिल भरने और खर्राटे नहीं लेने को बोलती हैं। वहीं हिना जब 16 पर AC चलाती हैं तो रॉकी उन्हें मना करने की जगह विंटर वेयर पहनकर सोने पहुंच जाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “हिना और रॉकी का हैप्पी लाइफ का एक ही मंत्र है, ‘जो तुम बोलो बेबी’।”

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कब और कहां आएगा शो

यह अपकमिंग सीरियल कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाने वाला है। टीवी की जगह आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। फिलहाल इसकी प्रीमियर डेट अनाउंस नहीं की गई है। यह सोनाली बेंद्रे द्वारा होस्ट किया जाने वाला है।

नजर आएंगे ये कपल

इस शानदार शो में हिना खान-रॉकी जायसवाल, स्वरा भास्कर-फहाद अहमद, रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, गीता फोगाट-पवन कुमार, सुदेश लेहरी-ममता लेहरी, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews