
टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। वह एक ऐसी एक्ट्रेस है जो प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। अब खबर आ रही है कि एक्टर एजाज खान से ब्रेकअप होने के बाद उन्हें एक बार फिर प्यार हो गया है।
एजाज खान और पवित्रा पुनिया की मुलाकात बिग बॉस सीजन 14 में हुई थी। लड़ाई झगड़े से शुरू हुआ इनका रिश्ता धीरे-धीरे दोस्ती और पर प्यार में बदल गया था। शो से बाहर आने के बाद भी इन्हें काफी वक्त तक साथ देखा गया लेकिन फिर अचानक इन दोनों की राहें अलग हो गई। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें उन्होंने एक बिजनेसमैन के साथ सगाई कर ली है। यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
पवित्रा पुनिया को हुआ प्यार (Pavitra Punia)
कुछ समय पहले ही पवित्रा का एक पोस्ट सामने आया था जिसमें उन्होंने एजाज को नर्सिसिस्ट बताते हुए कहा था कि वह बिल्कुल दबंग स्वभाव के हैं। अब एक्ट्रेस इन सब चीजों को भूलकर आगे बढ़ गई है और नई खुशहाल जिंदगी जीने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन से सगाई कर ली है और दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।
शेयर की तस्वीरें
पवित्रा ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो लंबे समय से मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में बिजनेसमैन उन्हें बीच के किनारे प्रपोज कर रहे हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा “लॉक्ड इन..प्यार ने इसे ऑफिशियल कर दिया। पवित्रा पुनिया जल्द ही मिसेज #NS बनने वाली हैं।” इन तस्वीरों में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही की एक्ट्रेस ने अपने होने वाले पति का चेहरा नहीं दिखाया है। उन्होंने लाल गाउन पहना हुआ है और बहुत सुंदर नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथ में बड़े से हीरे की अंगूठी पहन रखी है।
View this post on Instagram
साथ में सेलिब्रेट की दिवाली
आपको बता दें कि पवित्रा ने यह कंफर्म कर दिया है कि वह फिर से किसी के प्यार में पड़ गई हैं। मीडिया इंटरेक्शन के दौरान उन्होंने बताया था कि इस साल की दिवाली उनके लिए खास है क्योंकि वह इसे अपने प्यार के परिवार के साथ मनाने वाली है। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह विदेश जाएंगी क्योंकि उनका परिवार वही रहता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि मैं अपने परिवार के साथ दिवाली नहीं मना पाऊंगी इस बात का दुख है लेकिन मैं उनके साथ समय बिताने के लिए उत्साहित हूं। तस्वीर सामने आने के बाद अब हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिरकार एक्ट्रेस ने मुंबई की किस बिजनेसमैन से शादी करने का फैसला लिया है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

