अभिनेता पवन कल्याण के प्रशंसकों ने स्क्रीनिंग बंद होने के बाद सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की, देखे वीडियो

अभिनेता पवन कल्याण के प्रशंसकों ने स्क्रीनिंग बंद होने के बाद सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की, देखे वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। तेलुगू सिनेमा के मशहूर अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण का आज 51वां जन्मदिन है। उनके इस खास दिन को और खास बनाने के लिए उनकी अब तक की सबसे कामयाब फिल्म जलसा को फिर से थिएटर्स में रिलीज किया गया। लेकिन इस दौरान किसी तकनीक खराबी के कारण एक थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग को रोकना पड़ा, जिसके बाद फैंस इतने नाराज हो गए कि उन्होंने थिएटर में तोड़-फोड़ कर दी।

— Uma Sudhir (@umasudhir) September 2, 2022

पूरे प्रदेश में कुल 501 सिनेमाघरों में इसकी स्क्रीनिंग होनी थी। लेकिन कुछ थिएटरों में अनियंत्रित व्यवहार और बर्बरता के बाद कुछ थिएटर्स ने शो को रोक दिया, जिससे प्रशंसकों से और अधिक गुस्सा आया। इस स्क्रीनिंग से होने वाली कमाई को पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के किसानों को देने वाले है।

विशाखापत्तनम के लीला महल थिएटर में, लगभग सभी कुशन वाली सीटें फटी हुई थीं। जब स्क्रीनिंग हो रही थी तब प्रशंसकों ने जमकर डांस किया और हॉल के अंदर पटाखों भी इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियोज में साफ-साफ देखा जा रहा है कि प्रशंसकों ने एक थिएटर में तोड़फोड़ की, इस दौरान फैंस स्क्रीनिंग की गुणवत्ता से नाखुश नजर आए।

ये भी पढ़े … फर्जी डॉक्टर ने ली महिला की जान, IVF ट्रीटमेंट के दौरान हुई मौत

इससे पहले, तेलुगु स्टार महेश बाबू के प्रशंसकों ने उनके जन्मदिन पर उनकी सबसे हिट फिल्म पोकिरी की विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था की थी, जो सफल रहा था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews