Hindi News

Peddi के लिए राम चरण ने ली करोड़ों रुपए फीस, जान्हवी कपूर से लेकर दिव्येंदु शर्मा तक जानें किसके हाथ लगे कितने करोड़

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
रामचरण की फिल्म पेड्डी को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है। इसी के साथ में यह भी जानना चाहते हैं कि इन सितारों को काम करने के लिए कितना पैसा दिया गया है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।
Peddi के लिए राम चरण ने ली करोड़ों रुपए फीस, जान्हवी कपूर से लेकर दिव्येंदु शर्मा तक जानें किसके हाथ लगे कितने करोड़

ग्लोबल सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी 4 जून को दुनियाभर में रिलीज की जाने वाली है। इसका प्रीमियर 3 जून यानी आज रखा गया है। तेलुगू, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ भाषा में रिलीज हो रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है।

इस फिल्म में सुपरस्टार रामचरण के साथ बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और फेमस सीरीज मिर्जापुर के एक्टर दिव्येंदु शर्मा भी नजर आने वाले हैं। रामचरण ने जहां भारी भरकम फीस ली है तो वहीं बाकी सितारों की फीस के बारे में हम आपको जानकारी दे देते हैं।

पेड्डी में रामचरण की फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए रामचरण ने 100 करोड़ रुपए की भारी भरकम रकम ली है। बता दें कि वह साउथ सिनेमा के चर्चित सुपरस्टार है और उनकी गिनती हाईएस्ट पैड एक्टर्स में भी होती है। वो लीड एक्टर है ऐसे में उन्होंने करोड़ों रुपए चार्ज किए हैं।

जान्हवी कपूर

खबरों के मुताबिक लीड एक्ट्रेस के तौर पर जान्हवी कपूर को देखा जाने वाला है और उन्हें 6 करोड़ रुपए फीस दी गई है। यहां हैरानी की बात यह है की फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू को एक्ट्रेस से ज्यादा फीस मिली है। उन्हें 30 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

इन 4 सितारों को कितनी फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिर्जापुर एक्टर दिव्येंदु शर्मा को इस फिल्म के लिए 4 से 7 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहीं बोमन ईरानी को 1.5 से 3 करोड फीस दी गई है। वहीं मुख्य भूमिका में नजर आने वाले कन्नड़ स्टार शिव राजकुमार को 4 से 8 करोड़ रुपए दिए गए हैं। हालांकि, इनमें से किसी भी सितारे की फीस के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है यह केवल मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है। जगपति बाबू जो विलेन का किरदार निभाएंगे उन्हें 3 से 4 करोड़ दिए गए हैं।

रामचरण ने सीखी कुश्ती

बता दें कि अपनी इस फिल्म के लिए रामचरण को कुश्ती सिखाते हुए देखा गया। उन्होंने तीन से चार महीने तक ट्रेनिंग ली और यह ट्रेनिंग उन्हें दंगल में आमिर खान को प्रशिक्षित करने वाले ट्रेनर ने दी है। इसके अलावा तेलंगाना के पहलवानों को भी टीम में शामिल किया। सारे कलाकारों को ट्रेनिंग दी गई।

4 जून को आएगी फिल्म

फिल्म पेड्डी दुनिया भर के सिनेमाघर में 4 जून को रिलीज की जाएगी। इसमें रामचरण और जान्हवी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा बोमन ईरानी, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू जैसे कलाकार अलग-अलग भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

Disclaimer: फिल्म के कलाकारों की फीस के बारे में यहां जो जानकारी दी गई है। वह अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बताई गई है। इस बारे में आधिकारिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इसके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews