Hindi News

‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह का एक्शन मोड, FWICE को थमाया लीगल नोटिस

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
डॉन 3 विवाद में अब रणवीर सिंह एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने FWICE को इस संबंध में कोर्ट से लीगल नोटिस भेजा है। जिसमें उन्होंने फेडरेशन के निर्देश को गलत बताया है।
‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह का एक्शन मोड, FWICE को थमाया लीगल नोटिस

रणवीर सिंह का डॉन 3 विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज में एक्टर के खिलाफ नॉन कोऑपरेशन नोटिस जारी करते हुए उन पर बैन लगाने की बात कही थी। हालांकि बाद में फेडरेशन में यह कहा था कि उन्होंने केवल नोटिस जारी किया है लेकिन वह किसी भी व्यक्ति को एक्टर के साथ काम करने से रोक नहीं सकते। वही इस नोटिस का इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने विरोध करते हुए एक्टर का सपोर्ट किया था।

अब ये मामला नया मोड़ लेता हुआ दिखाई दे रहा है। रणवीर ने कानून का सहारा लिया है और एफडब्ल्यूआईसीई को एक फॉर्मल लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में क्या कहा गया है फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फेडरेशन की ओर से क्लियरीफिकेशन देने के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई है।

रणवीर सिंह ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने बीते दिन फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज को एक कानूनी नोटिस भेजा है। इसके जरिए उन्होंने फेडरेशन द्वारा जारी किए गए नॉन कोऑपरेशन निर्देश को चुनौती दी है। उनका कहना है कि इस मामले में फिल्म वर्कर्स बॉडी का आधिकारिक क्षेत्र नहीं है। नोटिस की सटीक मांगों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फेडरेशन की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन रखा गया है जिसमें इस संबंध में जानकारी सामने आ सकती है।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से शूटिंग शुरू होने से पहले किनारा कर लिया। प्रोडक्शन हाउस मामले में 40 से 45 करोड़ का नुकसान होने का दावा किया है। इसमें प्री प्रोडक्शन कॉस्ट और शेड्यूलिंग कमिटमेंट का हवाला दिया गया है। FWICE ने एक्टर के खिलाफ मिली शिकायत के बाद नॉन कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था। इस पूरे मामले में रणवीर ने चुप्पी साधे रखी थी। हालांकि, अब वो कानूनी तरीके से ये मामला सुलझाते दिखाई दे रहे हैं।

अधर में लटकी डॉन 3

डॉन 3 की बात करें तो साल 2023 में इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई थी। एक टीजर जरिए रणवीर सिंह को इस फ्रेंचाइजी के नए चेहरे के रूप में पेश भी किया गया था। 2025 के अंत में यह प्री प्रोडक्शन स्टेज तक पहुंची थी और 2026 में शूटिंग शुरू होने की बात कही जा रही थी। अब एक्टर के फिल्म से बाहर होने के बाद ये अधर में लटक गई है। इसकी कास्टिंग और प्रोडक्शन को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews