Photos: Irrfan Khan के बेटे बाबिल को देखकर रह जाएंगे दंग, फैन्स ने कहा इरफान की फोटोकॉपी

Photos: Irrfan Khan के बेटे बाबिल को देखकर रह जाएंगे दंग, फैन्स ने कहा इरफान की फोटोकॉपी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट । इरफान खान (Irrfan Khan) को गए वक्त हो गया, लेकिन आज भी उनकी कमी खलती है।उनकी एक्टिंग ने जहां उन्हें जीवित रखा है वहीं उनकी भलमनसाहत के किस्से भी कम नहीं। उनका जाना एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जो कोई और नहीं भर सकता। लेकिन हाल ही में उनके बेटे बाबिल खान (Babil khan) की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखकर लगता है जैसे इरफान ही लौट आए हों।

इरफान खान के बेटे बाबिल में इरफान की छवि दिखती है। उनका कॉम्पलेक्शन, फेस कट और हंसी बिल्कुल इरफान की तरह है। फोटो देखकर लोग उन्हें पापा की फोटो कॉपी बता रहे हैं। हाइट भी लगभग सेम है और अंदाज़ भी। इस फोटोग्राफ्स में वो ब्लैक ट्रैक-सूट पहने हुए हैं और उनके साथ में आध्या आनंद नाम की एक लड़की भी दिख रही हैं। कैप्शन में लिखा है कि आध्या 15 साल की हैं और एक स्टूडेंट है। पढ़ाई के बीच से वो टाइम निकालकर शूटिंग भी करती है। बाबिल ने लिखा है कि हम उसे मिस कर रहे हैं। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि भविष्य में हमें दूसरा इरफान मिल सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Babil (@babil.i.k)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews