Priyanka Chopra और Nick Jonas की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, बेटी मालती ने जीता फैंस का दिल

Priyanka Chopra और Nick Jonas की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, बेटी मालती ने जीता फैंस का दिल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाई रहती हैं। अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ उन्हें अक्सर ही फोटो और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। इस खूबसूरत कपल की हर तस्वीर तेजी से वायरल भी होने लगती है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। लेकिन इस बार तस्वीरों में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन कपल नहीं बल्कि उनकी नन्हीं सी बेटी मालती है।

दिवाली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर पर पूजा का आयोजन किया था। इस पूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में सभी सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

Must Read- सोने से सजा बाबा केदारनाथ का धाम, मंदिर की भव्यता में लगे चार चांद

प्रियंका और निक की नन्हीं परी मालती भी इंडियन आउटफिट में दिखाई दे रही है। लेकिन इस बार भी फैंस मालती का चेहरा नहीं देख पाए क्योंकि सारी तस्वीरों पर हार्ट इमोजी लगा हुआ था। एक तस्वीर में प्रियंका मालती को अपनी गोद में उठाए दिखाई दे रही हैं लेकिन मालती का चेहरा हार्ट इमोजी से ढंका हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

निक जोनास ने भी अपने सोशल मीडिया से कुछ तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में प्रियंका और निक बेटी मालती को अपनी गोद में लिए पूजन करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में भी उन्होंने अपनी बेटी के चेहरे पर रेड हार्ट इमोजी लगाया है।

एक अन्य तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा अपनी नातिन को गोद में उठाए हैं। साथ में प्रियंका भी खड़ी हुई नजर आ रही है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा खूबसूरत आउटफिट में नजर आई। वहीं नन्ही मालती भी खूबसूरत व्हाइट इंडियन ड्रेस में हेयरबैंड लगाए दिखाई दी। निक भी कुर्ता पायजामा में इंडियन लुक में दिखाई दिए। चोपड़ा जोनास परिवार की ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews