PM Narendra Modi का चेहरा सिनेमा जगत में भी है फेमस, इन फिल्मों में दिखाए गए हैं जीवन के संघर्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल राजनीति तक नहीं बल्कि बॉलीवुड की फिल्मों का भी फेमस चेहरा हैं। ऐसी कई फिल्में बनाई गई है जिसमें उनके किरदार की झलक या फिर उनकी लाइफ पर बनी स्टोरी को दिखाया गया है।
PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दुनिया भर में रहने वाले कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। साल 2014 से वह प्रधानमंत्री के पद पर कार्यरत हैं। पीएम की जिंदगी का सफर इतना आसान नहीं रहा और उन्होंने कई संघर्षों का सामना किया। उनके इस संघर्ष की कहानी को कई फिल्मों में दिखाया गया है।

हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीति के संघर्षों की बात नहीं कर रहे बल्कि बचपन से लेकर राजनीति तक का सफर तय करने के दौरान और राजनीति में कदम रखने के बाद उन्होंने जिन परिस्थितियों का सामना किया। उन पर कई फिल्मों में झलकियां दिखाई गई है। चलिए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर इस नाम की बायोपिक बनाई गई है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक चाय बेचने वाला बच्चा आगे चलकर भारत का प्रधानमंत्री बन जाता है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी की भूमिका निभाई थी। साल 2019 में इस मूवी को रिलीज किया गया था।

चलो जीते हैं

यह एक शॉर्ट फिल्म है जिसे आनंद एल राय और महावीर जैन ने बनाया है। इस फिल्म को पीएम नरेंद्र मोदी के बचपन की असली कहानी से प्रेरित होकर बनाया गया है। प्रधानमंत्री के बचपन का किरदार धैर्य दर्जी ने निभाया है। 2018 में यह फिल्म रिलीज की गई थी जिसमें पीएम के बचपन के संघर्षों पर प्रकाश डाला गया है।

मोदी ए जर्नी ऑफ कॉमन मैन

यह 2019 में आई एक शानदार वेब सीरीज है। इसमें कांग्रेस के दौर में लगाई गई इमरजेंसी से लेकर प्रधानमंत्री का बचपन और राजनीतिक सफर दिखाया गया है। इस सीरीज में आप प्राची शाह, महेश ठाकुर, आशीष शर्मा, फैजल खान और दर्शन जरीवाला जैसे कलाकारों को देख सकते हैं।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

साल 2016 में कश्मीर हमले के जवाब के रूप में किए गए ऑपरेशन पर बनी ये कहानी 2019 में रिलीज की गई थी। दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी के किरदार में रजित कपूर को देखा गया था।

अवरोध

यह मिलिट्री ड्रामा सीरीज है, जिसमें आपको कई चीज नजर आने वाली है। इसमें पीएम मोदी के कार्यकाल में हुए नोटबंदी पर भी प्रकाश डाला गया है। इस फिल्म के दो सीजन में विक्रम गोखले ने उनका किरदार निभाया था। आप इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews