प्रभास के सिर पर नहीं है बाल? एक्टर की टीम ने बताई वायरल तस्वीर की सच्चाई

प्रभास एक ऐसे एक्टर हैं, जो साउथ से लेकर बॉलीवुड तक दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। इन दिनों उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Prabhas

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कलाकारों की फिल्मों की जितनी चर्चा नहीं होती। उससे कहीं ज्यादा चर्चा इनकी पर्सनल जिंदगी की होती है। प्रभास भी एक ऐसे ही सितारे हैं जो बॉलीवुड से लेकर साउथ तक दर्शकों की फेवरेट हैं। उनकी कोई फिल्म हो या फिर पर्सनल जिंदगी में चल रही कोई बात दर्शक हमेशा सब कुछ जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

प्रभास अगर सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करते हैं तो वह तुरंत ही वायरल हो जाता है चाहे वह उनकी तस्वीर हो क्यों ना हो। हाल ही में एक्टर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। जैसे ही इंटरनेट पर आई इसे मिलियन व्यूज मिल गए। इस तस्वीर में एक्टर का बाल्ड लुक दिखाई दे रहा था। यह देखकर लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिए कि क्या उनके सिर पर वाकई में बाल नहीं है और वह विग का इस्तेमाल करते हैं। चलिए अब हम आपको इस तस्वीर की सच्चाई बता देते हैं।

प्रभास के सिर पर नहीं है बाल? (Prabhas)

जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है उसमें एक्टर को बिना बाल के देखा जा सकता है। वह एक पार्टी में ड्रिंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके सिर पर बहुत कम बाल दिखे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया बिना विग के प्रभास। जब एक्टर का यह हाल लोगों ने देखा तो वह चिंता में आ गए और उनसे सेहत से जुड़े सवाल करने लगे। लोगों ने यह सवाल भी कर लिया कि क्या वह विग लगाते हैं।

टीम ने बताई सच्चाई

जब की तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगी तब एक्टर की टीम की तरफ से इसका सच बताया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम का कहना है कि यह फोटो रियल नहीं है बल्कि एआई जेनरेटेड है। उनके बाल होने की खबर झूठी है और लोगों को कंफ्यूज करने के लिए तस्वीर फैलाई जा रही है। एक्टर ने अब तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

प्रभास का वर्कफ्रंट

प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो बड़े पर्दे से वह कुछ समय से दूर चल रहे हैं लेकिन धमाकेदार वापसी करने की तैयारी में हैं। वह अपनी फिल्म ‘द राजा साब’ की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को रिलीज की जाने वाली है। इसके अलावा एक्टर को स्पिरिट, फौजी, कल्कि 2 और सालार 2 में देखा जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews