पूजा हेगड़े के जन्मदिन पर प्रभास ने किया फिल्म राधे श्याम का नया पोस्टर रिलीज़।

पूजा हेगड़े के जन्मदिन पर प्रभास ने किया फिल्म राधे श्याम का नया पोस्टर रिलीज़।

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। साउथ इंडियन फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja hegde) आज अपने परिवार और फैंस के साथ 31 वा जन्मदिन (31st birthday) मना रही हैं, लाखों चाहने वाले अपने-अपने अंदाज़ में अपनी पसंदीदा हीरोइन को बधाइयां दे रहे हैं, पर आज उनके जन्मदिन पर जिस प्रकार बधाई बाहुबली फिल्म के मशहूर एक्टर प्रभास (prabhas) ने उन्हें दी शायद ही किसी ने दी हो!

आपको बता दें प्रभास नेबुधवार की सुबह पूजा के जन्मदिन पर उन्हें उनकी और प्रभास की आने वाली फिल्म राधे श्याम (radhe shyam) का एक बिल्कुल नया पोस्टर तोहफे के रूप में दिया है। इस पोस्टर में पूजा एक लंबा सा सफेद लिबास पहनी हुई नज़र आ रही हैं और जिसमें उनके चेहरे पर एक दिल खुश हंसी साफ दिखाई दे रही है। पोस्टर रिलीज़ के साथ प्रभास ने पूजा के लिए उसपर लिखा है “हैप्पी बर्थडे प्रेरणां” (happy birthday prerna)। आपको बता दें पूजा का फिल्म में नाम प्रेरणां है। पोस्टर शेयर करते समय प्रभास ने “हैप्पी बर्थडे पूजा हेगड़े” (happy birthday pooja hegde) लिखा।

MP: त्योहार से पहले बकाए एरियर्स के भुगतान की मांग, शिक्षक संवर्ग ने दी आंदोलन की चेतावनी

फिल्म राधे श्याम की बात करें तो इसमें प्रभास और पूजा मुख्य किरदारों ( lead actors) में नजर आएंगे। इस फिल्म को राधा कृष्ण कुमार ( radha krishna kumar) द्वारा निर्देशित किया जाएगा जबकि uv creations इसे प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलगु मलयालम भाषा में प्रकाशित होगी। 14 जनवरी 2022 को इसके रिलीज़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बात करें पूजा हेगड़े की तो राधे श्याम के अलावा जो उनकी आने वाली फिल्में हैं वो हैं, बीस्ट (beast) , मोस्ट एलिजिबल बैचलर (most eligible bachlor), और आचार्य ( acharya) । बात करें हिंदी फिल्मों की तो पूजा ने मोहनजोदड़ो, हाउसफुल 4 में काम किया है। इसके बाद उनकी अगली फिल्म रोहित शेट्टी और रनवीर सिंह के साथ होगी जिसका नाम cirkus बताया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews