जल्द ही ‘Salaar 2’ के साथ धमाल मचाएंगे प्रभास, सीक्वल में होगा जबरदस्त ड्रामा और एक्शन

salaar 2

Salaar 2: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म ‘सालार’ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आ रही है और नॉर्थ से लेकर साउथ तक के दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया है। श्रुति हासन और प्रभास की इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और इसकी शानदार सक्सेस को देखने के बाद अब हर किसी की नजर इसके सीक्वल पर टिकी हुई है। इस फिल्म का दूसरा हिस्सा कब रिलीज होगा यह सभी जानना चाहते हैं। अब इस बारे में एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा देने वाली है।

2025 में आएगी सालार 2

प्रभास की फिल्म ‘सालार’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। उसके बाद अब इसके सीक्वल को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है की ‘सालार 2’ को साल 2025 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार है और इसे जल्दी फ्लोर पर ले जाया जाएगा और 2025 तक दर्शकों के लिए पेश किया जाएगा। फिल्म मेकर विजय का कहना है की कहानी तैयार हो चुकी है और प्रशांत के साथ प्रभास इसे जल्द से जल्द फ्लोर पर ले जाना चाहते हैं। अब तक इस संबंध में जितनी भी चर्चा हुई है उसके मुताबिक अगले 15 महीने में हम इसे तैयार कर लेंगे और 2025 के आखिर तक रिलीज कर देंगे।

सालार को मिला शानदार रिस्पॉन्स

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही ‘सालार’ में दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो थोड़े समय में एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। इस फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन दोनों ने शानदार किरदार निभाया है और इनकी दमदार एक्टिंग से दर्शक काफी इंप्रेस हुए हैं। श्रुति हासन को लीड रोल में देखा गया है और उनके किरदार को भी दर्शकों ने पसंद किया है।

कैसा होगा सीक्वल

फिल्म के सीक्वल की बात करें तो इसमें एक्शन और भी बड़े लेवल पर दिखाया जाने वाला है। पहले पार्ट में सभी किरदारों का इंट्रोडक्शन अच्छी तरीके से करवा दिया गया है। बताया जा रहा है इसका दूसरा हिस्सा ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की तरह होगा इसमें ढेर सारा ड्रामा एक्शन और पॉलिटिक्स दिखाया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews