Hindi News

प्रकाश राज पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, हैदराबाद में शिकायत दर्ज

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
केरल साहित्य सम्मेलन में भगवान राम और रामायण के प्रति टिप्पणी करना प्रकाश राज के लिए महंगा साबित हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स पहले ही उन्हें लताड़ लगा चुके हैं और अब इस मामले में हैदराबाद पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
प्रकाश राज पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, हैदराबाद में शिकायत दर्ज

दिग्गज अभिनेताओं में शुमार प्रकाश राज मुसीबत में फंसते दिखाई दे रहे हैं। उन पर हिंदुओं के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। इस मामले में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। तेलुगु फिल्म एक्ट्रेस और भाजपा नेता कल्याणी कराटे ने हैदराबाद पुलिस से अभिनेता के खिलाफ भगवान श्री राम और रामायण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में शिकायत दर्ज करने के लिए अनुरोध किया है।

एक्ट्रेस का कहना है कि प्रकाश ने भगवान राम और लक्ष्मण के प्रति अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और उत्तेजक टिप्पणियां की है। उन्होंने पूंजागुट्टा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। चलिए पूरा मामला क्या है आपको बता देते हैं।

प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत

अभिनेत्री कल्याणी ने एक्टर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वह अपनी बातों के जरिए जानबूझकर बच्चों का ब्रेन वॉश कर रहे हैं, जिसे वह सांस्कृतिक राजनीति का एक तरीका बता रहे हैं। उन्होंने केरल साहित्य महोत्सव में पवित्र रामायण की तुलना गौ मांस खाने से की है।

शिकायत में क्या क्या

अपनी शिकायत में कल्याणी ने कहा कि प्रकाश के कृत्य भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299, 353 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत अपराध है। उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेट मीडिया पर जो खबरें प्रसारित हुई है उसके मुताबिक अभिनेता ने जनवरी 2026 में केरल साहित्य महोत्सव कोझिकोड में श्रीराम और पवित्र रामायण के बारे में बहुत ही अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां की है। इतना नहीं उन्होंने वीडियो लिंक भी प्रस्तुत किया है, जिसमें अभिनेता ने स्वीकार किया कि निर्दीगांता ऐसे कार्यक्रम चलाता है। जहां बच्चों को हिंदू विरोधी नाटक लिखने और मंचन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। अब एक्ट्रेस की शिकायत पर प्रकाश के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है, ये आने वाले दिनों में पता चलेगा।

एक्टर ने क्या कहा था

बताने की कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम के दौरान प्रकाश राज को नॉर्थ से साउथ जाने वाले लोगों पर तंज कसते हुए देखा गया था। उन्होंने रामायण के काल्पनिक कहानी सुनाई थी जिसमें राम लक्ष्मण और सीता दक्षिण की तरफ जाते हुए और खेत में लगे फल खाने का जिक्र किया गया था। अपनी कहानी में उन्होंने कहा था कि जब लक्ष्मण ने भगवान राम से पूछा कि क्या हम यह फल खा सकते हैं तब राम में जवाब दिया की भूख लगने पर खा सकते हैं। जब फल खा रहे थे तो रावण और शूर्पणखा का मौके पर पहुंचे। तब रावण ने कहा कि पहले इन्हें फल खाने दो बाद में बात करते हैं।

एक्टर ने इस बात का भी जिक्र किया कि फल खाने के बाद भगवान राम ने पैसे देने चाहे तो हिसाब जोड़कर 2000 डॉलर बताया गया। इसमें जीएसटी भी जोड़ा गया था लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे तो उन्होंने 20% डिस्काउंट मांगा। रावण ने कहा कि पैसे की भरपाई करने के लिए कुछ काम करना होगा और उन्हें बीज लगाने का काम दिया। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और राम ने बताया कि मैं नॉर्थ से हूं वही रावण ने कहा कि मैं साउथ से हूं। इतना ही नहीं वो नॉर्थ से आने वाले लोगों को साउथ वालों पर हिंदी ना थोपने और बीफ फेस्टिवल करने जैसी बातें करते दिखाई दिए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews