स्टेज पर रोमांटिक हुए Priyanka Chopra और Nick Jonas, वायरल हुआ वीडियो

स्टेज पर रोमांटिक हुए Priyanka Chopra और Nick Jonas, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) देश के साथ विदेश के भी अपना जलवा बिखेरती रहती हैं। अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अक्सर उन्हें रोमांटिक वीकेंड बिताते हुए देखा जाता है। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। एक बार फिर इस रोमांटिक कपल का किस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

एक दूसरे पर हमेशा प्यार लुटाने वाला ये कपल ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के दौरान रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिया। सेंट्रल पार्क में आयोजित किए गए इस इवेंट को प्रियंका ने होस्ट किया और निक ने यहां जोनस ब्रदर्स के साथ लाइव परफॉर्म किया।

Must Read- MP: छात्रा को अर्धनग्न कर यूनिफॉर्म धोने बैठे शिक्षक, फोटो सामने आते ही किया गया निलंबित

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि निक अपनी पत्नी प्रियंका को एक स्वीट से इंट्रोडक्शन के साथ स्टेज पर बुला रहे हैं। इसके बाद मुस्कुराते हुए स्टेज पर पहुंची प्रियंका ने निक को किस कर दिया। ये देख कर वहां मौजूद लोग तालियां और सीटियां बजाने लगे।

प्रियंका और निक के रोमांटिक मोमेंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी शानदार केमिस्ट्री से हमेशा फैंस को दीवाना बनाने वाला ये कपल एक बार फिर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचता दिखाई दे रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews