निक जोनास के लाइव कॉन्सर्ट में छलके Priyanka Chopra के आंसू, तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी बेहतरीन एक्टिंग के जरिए खास पहचान हासिल की है। अब उन्हें ग्लोबल आइकॉन के नाम से पहचाना जाता है और वह हॉलीवुड के कई सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं और अक्सर उनकी तस्वीर और वीडियो वायरल होती है।

इन दिनों एक्ट्रेस को अपने पति निक जोनास को बेटी मालती मैरी के साथ वर्ल्ड टूर पर चीयर अप करते हुए देखा जा रहा है। जोनास ब्रदर के इस कॉन्सर्ट की शुरुआत न्यूयॉर्क से हुई है। यहीं से प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका हुई इमोशनल

सोशल मीडिया पर प्रियंका का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने पति निक जोनास को चीयर अप करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ उनकी भाभी डेनियल जोनस और सोफी को भी देखा जा सकता है। यहां पर प्रियंका अपने आंखों से आंसू पोछती हुई दिखाई दी, जिसे देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

फैंस हुए परेशान

प्रियंका को इस तरह से रोता हुआ देखकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी भावुक हो गए हैं और उनसे कारण पूछ रहे हैं। एक यूजर में सवाल किया क्या हुआ पीसी, दूसरे ने कहा प्रियंका आप इतना दुखी क्यों हो रही हो। इसके अलावा कमेंट सेक्शन में कई सारे सवाल किए जा रहे हैं।

एक्ट्रेस की पोस्ट

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के इस वायरल वीडियो से पहले उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसमें उन्हें निक जोनास के साथ देखा जा सकता है। कपल रोमांटिक अंदाज में पोज देता हुआ काफी खूबसूरत लग रहा था और इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था मुझे तुम पर बहुत गर्व है, निक जोनास। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में जॉन सिना के साथ देखा जाने वाला है। इसके अलावा को अमेजन प्राइम पर आने वाली ‘सिटाडेल 2’ की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews