Priyanka Chopra के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, महेश बाबू के बाद इस सितारे के साथ जमकर करेंगी कॉमेडी

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा को जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में काम करते हुए देखा जाने वाला है। वह एसएस राजामौली की फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। हालांकि उनकी एक और फिल्म की जानकारी सामने आई है।
Priyanka Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब केवल बॉलीवुड की एक्ट्रेस नहीं रह गई हैं बल्कि ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। अपनी शानदार फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के बीच बेहतरीन मुकाम हासिल किया है। हिंदी फिल्मों में बेहतरीन करियर बनाने के बाद उन्होंने हॉलीवुड की तरफ रुख किया और अब वह जाना पहचाना नाम हैं।

प्रियंका चोपड़ा को अपने बॉलीवुड करियर के दौरान एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। हॉलीवुड का हिस्सा बनने के बाद अब उन्हें जल्द ही एक बार फिर बॉलीवुड का हिस्सा बनते हुए देखा जाने वाला है। वो 6 साल बाद फिल्म एसएसएमबी से बड़े पर्दे पर लौटेंगे और उन्हें देखने के लिए फैंस बेताब है। इसलिए जब उनके आने वाली एक और फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया गया है।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म (Priyanka Chopra)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड की ही है। उन्हें निकोलस स्टोलर के साथ एक कॉमेडी फिल्म में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में वह बेवॉच एक्टर जैक एफ्रॉन के साथ नजर आएंगी। इस कॉमेडी फिल्म में हॉलीवुड के कई चर्चित सितारे काम करते हुए दिखाई देंगे।

एक्ट्रेस ने दी जानकारी

फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया पर एक आर्टिकल शेयर किया है। एक्ट्रेस ने आर्टिकल का स्क्रीनशॉट लगाया है और अपने आने वाली फिल्म की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को हाल ही में निकोलस ने तैयार किया है और वह इसका डायरेक्शन भी करने वाले हैं।

कैसी होगी कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है की फिल्म का नाम अजमेंट डे रहेगा। यह एक अपराधी की कहानी है जो जेल से बाहर निकलता है और एक अनस्क्रिप्टेड टीवी कोर्ट रूम को बंधक बना लेता है। मुझे सोचता है कि जज के फैसले की वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। अपराधी की भूमिका में जैक एफ्रॉन और जज की भूमिका में विल फेरेल नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा और माइकल की क्या भूमिका होगी फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

देसी गर्ल की इंडियन फिल्म

इस हॉलीवुड फिल्म से पहले प्रियंका चोपड़ा को एसएस राजामौली की पीरियड ड्रामा एसएसएमबी 29 में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू नजर आने वाले हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन की भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका है। फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है। स्टार कास्ट का लुक या फिर कोई रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews