
Priyanka Chopra New Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल एक्ट्रेस के तौर पर पहचानी जाती हैं। वह हमेशा ही अपने फिल्मी प्रोजेक्ट और लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और उन्हें हमेशा ही तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। एक बार फिर वह अपनी नई तस्वीरों के साथ तहलका मचाती हुई दिखाई दे रही हैं। उनका बॉसी लुक चर्चा का विषय बन गया है और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
लैदर ड्रेस में नजर आई प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा की जो तस्वीर सामने आई है उसमें उन्हें खूबसूरत सी लैदर ड्रेस में देखा जा सकता है। मैरून कलर की इस ड्रेस में एक्ट्रेस ने कमाल के पोज दिए हैं और अपनी बेहतरीन अदाओं से सभी को दीवाना बना दिया है। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस के साथ ब्लैक कलर का चश्मा लगाया हुआ है और खुले बालों में उनकी खूबसूरती देखने लायक है। तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

स्माइल पर फिदा हुए फैंस
एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरों में अलग-अलग पोज दिए हैं और इसी के साथ उनके चेहरे पर दिखाई दे रही सुंदर सी स्माइल सभी का दिल जीत रही है। उनकी आंखों की मासूमियत ने एक बार फिर फैंस का दिल धड़का दिया है और एक्ट्रेस को इस शॉर्ट ड्रेस में अपने लेग फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का मस्ती भरा अंदाज भी नजर आ रहा है जो फैंस का दिल जीत रहा है।
खूबसूरत एक्सेसरीज
अपनी इस खूबसूरत सी ड्रेस के साथ एक्ट्रेस में ब्लैक कलर का लॉन्ग कोट अपने कंधे पर डाला हुआ है। उनके हाथ में ब्लैक कलर का एक हैंडबैग है और एक्ट्रेस ने ब्लैक हील्स कैरी की है। उनका ओवरऑल लुक कमाल का है जिस पर उनका कॉन्फिडेंस चार चांद लगाने का काम कर रहा है। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल बॉलीवुड में तो उनका कोई प्रोजेक्ट नहीं आ रहा है लेकिन हॉलीवुड में उन्हें जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ हेड्स का स्टेट में देखा जाएगा।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

