Priyanka Chopra On Hollywood: एक्ट्रेस ने हॉलीवुड की तारीफों के बांधे पुल, बॉलीवुड पर कसा तंज

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra On Hollywood Hindi: बॉलीवुड के बाद अब ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज सिटाडेल के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं और पिछले दिनों अपने बॉलीवुड के बारे में दिए गए बयान के कारण भी हर जगह उन्हीं की बातें हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने साथ हुए व्यवहार के बारे में खुलकर चर्चा की है और बताया है कि उनके साथ क्या-क्या किया गया और उनके करियर को खराब करने के लिए कैसे-कैसे कदम उठाए गए। बॉलीवुड के बाद अब एक्ट्रेस को हॉलीवुड के बारे में बात करते हुए देखा गया और उन्होंने अपना दिल खोल कर रख दिया।

Priyanka Chopra On Hollywood

हॉलीवुड के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि वहां पर उन्हें साइडलाइन नहीं किया गया है, वह अपना काम जानती हैं इसलिए उसे सराहना दी गई है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें बॉलीवुड के बारे में यह कहते हुए देखा गया था कि यहां उनके खिलाफ बहुत पॉलिटिक्स हो रहा था जिस वजह से उन्होंने विदेश जाने का मन बनाया।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड पर तंज

इस इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि यहां हर साल कई हजार फिल्में बनाई जाती है और कई फिल्मों में काम करने के लिए बाहर से टेक्निशियंस हायर किए जाते हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भारतीय काम में तो अच्छे हैं, लेकिन वह इस बारे में नहीं जानते कि आखिरकार उन्हें दरकिनार क्यों कर दिया जाता है।

बिना ऑडिशन के मिली Citadel

अपनी सीरीज को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें बिना किसी ऑडिशन के सिटाडेल में हम मिल गया क्योंकि वह कई सालों तक बॉलीवुड की लीड एक्ट्रेस रहे हैं और अपना काम करना अच्छे से जानती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें ऑडिशन पर बुलाया भी जाता तो साइडलाइन नहीं किया जाता। एक्ट्रेस ने कहा कि पूरी दुनिया में भारतीयों के लिए ज्यादा अवसर होने चाहिए और हॉलीवुड भी इस बात को सुविधाजनक बनाने की कोशिश में लगा हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews