Priyanka Chopra ने खास अंदाज में बहन परिणीति को किया विश, जिंदगी के नए सफर की दी बधाई

Priyanka Chopra post

Priyanka Chopra Post: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी न किसी बात के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय-समय पर उन्हें यहां तस्वीर और वीडियो पोस्ट करते हुए और अपनी लाइफ से जुड़ी बातों को शेयर करते हुए देखा जाता है। इस समय हर जगह प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा की शादी की चर्चा हो रही है। कपल के साथ उनका परिवार और मेहमान वेडिंग डेस्टिनेशन उदयपुर पहुंच चुके हैं। इसी बीच परी की मिमी दीदी को अपनी छोटी बहन के लिए एक खास सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए देखा गया।

प्रियंका ने अपनी छोटी बहन को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बधाई दी है। उनकी पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर भी शुरू हो चुका है, क्योंकि अब तक प्रियंका के शादी में शामिल होने के लिए भारत आने की किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रियंका का स्पेशल पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति के लिए एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा “मैं उम्मीद करती हूं कि अपने बड़े दिन पर तुम हमेशा की तरह ही खुश और संतुष्ट होगी, तुम्हें ढेर सारा प्यार।” इस कैप्शन के साथ एक्ट्रेस ने परिणीति की तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्हें चिल करते हुए देखा जा सकता है।

Priyanka Chopra post

शुरू हुई चर्चा

जब से परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरें सामने आई है तब से प्रियंका लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए यूएसए से भारत आएंगी या नहीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका अपनी बेटी के साथ आएंगी लेकिन उनके पति निक जोनास शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, अब तक एक्ट्रेस की ओर से संबंध में किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। दूसरी और उनकी मां मधु चोपड़ा को राघव-परिणीति की शादी में शामिल होते हुए देखा जा रहा है। वो दिल्ली में हुए फंक्शन में भी मौजूद थी और अब उदयपुर पहुंच गई हैं।

मालती के साथ क्यूट वीडियो

अपनी बहन को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई देने के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस वीडियो में दोनों मां बेटी फार्म में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां उनके आसपास कुछ जानवर भी मौजूद हैं। प्रियंका ने बेटी को हाथों से थामा हुआ है और मालती बड़ी ही उत्सुकता से अपने आसपास मौजूद चीजों को देख रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews