Priyanka Chopra Saree: बहन परिणीति की सगाई में प्रियंका ने लूटी महफिल, रफल साड़ी की कीमत सुन लगेगा झटका

Priyanka Chopra Saree

Priyanka Chopra Saree Price: बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी हैं और हमेशा ही अपनी खूबसूरती और हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिन वो दिल्ली में अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए पहुंची और यहां पर उन्होंने अपने लुक्स से सभी का ध्यान खींच लिया। इस दौरान उन्होंने एक रफल साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बीते दिन कपूरथला हाउस में दोस्तों और परिवार समेत कुछ खास लोगों की मौजूदगी में एक दूसरे से सगाई कर ली है। प्रियंका भी विदेश से अपनी बहन की इंगेजमेंट में शामिल होने के लिए यहां पर पहुंची थी। अपने स्टाइलिश प्लस ट्रेडिशनल अवतार से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया।

इतनी है Priyanka Chopra Saree Price

फंक्शन में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस ने जो साड़ी पहनी थी वह लाइम ग्रीन कलर की थी। जो पूरी तरह से रफल पैटर्न पर बनी हुई थी और इसके साथ उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज कैरी किया था।

Priyanka Chopra Saree

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने डायमंड नेकलेस और पेंडेंट पहना था। मिनिमल मेकअप और खुले बालों में वह कमाल की लग रही थी। एक्ट्रेस का ओवरऑल लुक बिल्कुल परफेक्ट था, लेकिन जब आप साड़ी की कीमत के बारे में जानेंगे तो होश उड़ना लगभग तय है।

Priyanka Chopra Saree

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की इस साड़ी की कीमत 78,700 रुपए है जिसे Mishru ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। लाइम ग्रीन कलर की ये साड़ी बहुत ही खूबसूरत है और इसमें किसी का भी लुक निखर कर सामने आएगा।

Priyanka Chopra Saree

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका ने शेयर की इनसाइड फोटोज

प्रियंका ने परिणीति की इंगेजमेंट सेरेमनी के कई सारे इनसाइड फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए शेयर किए हैं। जिसमें उन्हें अपने परिवार के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वह अपने भाई के साथ खड़ी हुई हैं, तो दूसरी तस्वीर में उनके साथ पूरा परिवार दिखाई दे रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने अपनी बहन और जीजू को बधाई दी है और कहा है कि दोनों की शादी का उन्हें बेसब्री से इंतजार है। एक्ट्रेस की सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Priyanka Chopra SareePriyanka Chopra Saree

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews