प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पति निक जोनस की वीडियो, कैप्शन देख खिले फैंस के चेहरे

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर निक जोनस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। एक बार फिर उन्हें इंस्टाग्राम पर अपने पति पर प्यार लुटाते देखा गया।
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। कभी एक्ट्रेस तो कभी सिंगर को एक दूसरे की तस्वीर या वीडियो पोस्ट करते हुए देखा जाता है। अब एक बार फिर एक्ट्रेस का दिल अपने पति के लिए धड़क चुका है। अपने काम से समय निकाल कर यह दोनों हॉलिडे इंजॉय कर रहे हैं।

प्रियंका ने अपने इस हॉलिडे से कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इनमें निक जोनस का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसे देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ सकती है। इस वीडियो में निक पूल में आराम फरमाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं प्रियंका दूर से उन्हें कैमरा ने कैप्चर कर रही हैं।

निक जोनस का वीडियो और PC का कैप्शन

इस वीडियो में पहले तो निक दूर नजर आ रहे हैं लेकिन फिर उन्हें जूम करके दिखाया गया है। पूल में पानी और धूप के साथ वह अपनी ड्रिंक एंजॉय कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने मजेदार लाइन लिखी है। उन्होंने लिखा जब वो यूं ही बाहर होता है, लगता है जैसे कोई स्नैक्स हो..खा जाने का मन करता है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

निक ने दिया रिएक्शन

PC ने जैसे ही इस वीडियो को शेयर किया निक इस पर फनी कमेंट करते दिखाई दिए। उन्होंने लिखा “डैम मुझे पैप्स ने फिर से पकड़ लिया।” इस पोस्ट पर कपल के दोस्तों और चाहने वालों के काफी कमेंट देखने को मिल रहे हैं। हर कोई उन्हें बेस्ट कपल बोल रहा है।

निक ने भी शेयर किया था वीडियो

प्रियंका से पहले निक जोनस को दिलजीत दोसांझ के गाने पर एक वीडियो शेयर करते हुए देखा गया था। इसमें दोनों एक दूसरे को प्यार से निहारते दिखे थे। सिंगर को जब भी मौका मिलता है वह अपनी वाइफ की तारीफ करने का मौका नहीं छोड़ते।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें अपनी फिल्म द ब्लफ में कार्ल अर्बन के साथ देखा जाएगा। रुसो ब्रदर्स का ये प्रोजेक्ट समुद्री डाकू एडवेंचर फिल्म है, जो एक डार्क कहानी दिखाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews