किसी वक्त फिल्मी दुनिया छोड़ना चाहती थी Priyanka Chopra, इस डायरेक्टर की फटकार ने बनाया इंटरनेशनल स्टार

एक दौर था जब Priyanka Chopra फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने को मजबूर हो गई थी, लेकिन इस डायरेक्टर ने उन्हें फटकार लगाई और अपनी फिल्म में मौका दिया। जिससे रातों-रात एक्ट्रेस की किस्मत चमक उठी।
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra : मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लाखों युवा दिलों की धड़कन हैं। उन्हें देसी गर्ल भी कहा जाता है। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्में भी कर चुकी हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव भी देखे। इसका खुलासा डायरेक्टर अनिल शर्मा ने हाल ही अपने एक इंटरव्यू में किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में उस दौरान बुरे दिन देखे थे, जब उन्होंने अपने नाक की सर्जरी करवाई थी। इसका खामियाजा उन्हें कई फिल्मों को गंवाकर करना पड़ा था।

डायरेक्टर ने अभिनेत्री को लगाई थी फटकार

निर्देशक अनिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म वनवास को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस दौरान वह एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा को लेकर कई सारे खुलासे किए। उन्होंने बताया कि नाक की सर्जरी करवाने के बाद वह फिल्मों को छोड़ने वाली थीं, जिसका पता चलते ही उन्होंने एक्ट्रेस को डांट भी लगाई थी।

अनिल शर्मा ने एक्ट्रेस को दिया मौका

दरअसल, अनिल शर्मा ने बताया कि नाक की सर्जरी खराब होने के बाद प्रियंका चोपड़ा रोबोट जैसी दिखने लगी थीं। जिस कारण उन्हें फिल्ममेकर्स ने फिल्मों से निकाल दिया था। तब वह 5 लाख का टोकन मुझे वापस करने आईं थी और उन्होंने कहा कि वह अब बरेली वापस जा रही हैं। इसके बाद मैंने एक्ट्रेस को फटकार लगाते हुए कहा कि यह चेक आप अपने पास रखो और मेरी फिल्म “हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई” में काम करने का मौका दिया। साथ ही यशराज फिल्म से एक मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया, जिन्होंने प्रियंका के लुक्स को दिखा और बताया कि इस समस्या को सही किया जा सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फिल्मी करियर

बता दें कि हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई साल 2003 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रिंयका चोपड़ा ने डॉक्टर शाहीन जकारिया का किरदार निभाया। वहीं, सनी देओल ने मेजर अरुण खन्ना और प्रीति जिंटा नजर आईं थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, जिससे एक्ट्रेस को एक नई पहचान मिली। जिसके बाद वह ‘मुझसे शादी करोगी,’ ‘अंदाज,’ ‘फैशन,’ ‘बाजीराव मस्तानी,’ ‘मैरी कॉम,’ ‘डॉन’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा को टाइम्स 100 मोस्ट इनफ्लुएंशल पीपल और फोर्ब्स 100 पावरफुल वुमन की सूची में शामिल किया जा चुका है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews