आखिर ऐसा क्या हुआ कि सेट छोड़ भाग खड़े हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक….

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास एक कॉन्सर्ट के दौरान अचानक स्टेज छोड़कर भाग गए। इस दृश्य ने दर्शकों में चिंता पैदा कर दी। मंगलवार को पराग्वे में इवेंट में परफॉर्म कर रहे निक जोनास का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Nick Jonas

Nick Jonas: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति और पॉप स्टार निक जोनास से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में निक अपने दोनों भाइयों केविन और जो जोनास के साथ वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट के दौरान पराग्वे में परफॉर्म कर रहे थे, लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें स्टेज छोड़कर भागना पड़ा।

मंगलवार को पराग्वे में इवेंट में परफॉर्म कर रहे निक जोनास का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सिंगर निक ने नोटिस किया कि उन पर लेजर निशाना बनाया जा रहा था, जिससे उन्होंने तुरंत अपने सिक्योरिटी को इशारा किया और वहां से भाग निकले। इस दृश्य को देखने के बाद इवेंट में मौजूद दर्शक चिंता में पड़ गए। अब निक का यह भागने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

निक जोनास (Nick Jonas) की सुरक्षा

इस वायरल वीडियो में निक जोनास को कॉन्सर्ट के दौरान टाइम आउट का इशारा करते हुए स्टेज से तेजी से भागते देखा जा सकता है। जॉन ब्रदर्स को उसके बाद कुछ समय के लिए अपना शॉ रोकना पड़ा। क्योंकि दर्शकों में से किसी ने निक पर लेजर का निशान सादा था। उस व्यक्ति को इवेंट से हटा दिया गया और उसके बाद शो को वापस जारी किया गया। आपको बता दें, निक और बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं। लेकिन इस घटना ने दर्शकों के बीच में चिंता पैदा कर दी है।

जोनास ब्रदर्स (Jonas Brothers) की चुप्पी

हालांकि, देखा जाए तो इस घटना पर जोनास ब्रदर्स की अब तक कोई भी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है। उनका आखिरी प्रदर्शन रविवार को पेरिस में हुआ था और अब वह बुधवार को पोलैंड के क्राफ्ट में कॉन्सर्ट निर्धारित करेंगे। वही आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा के फैंस भी निक जोनास के साथ हुई घटना को लेकर काफी चिंता जता रहे है, वहीं सुरक्षा को लेकर काफी सवाल भी उठाए गए हैं।

स्टेज पर कलाकारों की सुरक्षा

आपको बता दें, स्टेज पर कलाकारों की सुरक्षा पिछले कई सालों में एक बड़ा मुद्दा बन गया है। कई बार कलाकारों पर स्टेज पर चीजें फेंकी जाती हैं। इससे पहले भी कुछ खबर ऐसी आ चुकी हैं जिसमें कलाकारों के ऊपर कुछ लोग अपने सामान फेंक देते हैं कुछ लोग खाने की चीजें फेंक देते हैं। यहां तक की कुछ लोग जूते चप्पल भी फेंक देते हैं। इतना ही नहीं दर्शकों की तरफ से अजीबोगरीब मांगे भी की जाती है। इस कारण कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews