निक जोनास के क्यूट अंदाज ने फिर जीता फैंस का दिल, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो

priyanka nick video

Priyanka Nick Video: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। यह दोनों फैंस के बीच सबसे चर्चित और परफेक्ट कपल के रूप में भी चर्चित हैं। एक्ट्रेस को हमेशा ही अपने परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। एक बार फिर से पीसी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इस कपल की क्यूट सी मस्ती दिखाई दे रही है और फैंस इन्हें देखकर गदगद हो रहे हैं।

प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें चलती हुई कार में निक जोनास को एक्ट्रेस की पोनीटेल खोलते हुए देखा जा सकता है। दोनों की कंपैटिबिलिटी दर्शकों का दिल जीत रही है और एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन सभी को क्यूट लग रहे हैं।

पत्नी पर प्यार लुटाते दिखाई निक जोनास

निक जोनास को अक्सर अपनी पत्नी चोपड़ा का प्यार जताते हुए देखा जाता है। एक बार फिर इसकी झलक देखने को मिली है जब प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। टॉर्च से प्रियंका के बालों को देख रहे हैं और फिर उनकी पोनीटेल को खोल रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

दोनों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी पोनीटेल से परेशान हो गई थी और नेक उन्हें इस परेशानी से निकालने की जद्दोजहद करते हुए आखिरकार बाल खोलने में कामयाब हो जाते हैं। इस पूरे वीडियो में कभी प्रियंका हंस रही है तो कभी अजीत से एक्सप्रेशन दे रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा पोनीटेल कॉम्प्लिकेटेड है।

निक पर आया फैंस का दिल

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस वीडियो को शेयर करने के बाद फैंस को पीसी के निक का अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। फैंस कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा यह कितना प्यारा है। दूसरे ने लिखा मेरी दुआ है सभी को निक जोनास की तरह पति मिले वह जेंटलमैन है। एक ने कहा पोनीटेल खोलने की कोशिश हो रही है बहुत क्यूट है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews