1000 करोड़ के क्लब में ‘Pushpa 2’ की धमाकेदार एंट्री, क्या तोड़ पाएगी इन फिल्मों का रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। कमाई के मामले में इस फिल्म में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब यह जल्दी 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है।
Pushpa 2

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की शानदार फिल्म ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। 5 दिसंबर को यह फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिलीज के पहले ही दिन यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब एक के बाद एक ये रिकॉर्ड तोड़ रही है और हिंदी में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म में टॉप पर पहुंच चुकी है।

कमाई के आंकड़े धुआंधार तरीके से तोड़ते हुए अब ‘पुष्पा 2 ने 1000 करोड़ के क्लब की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। सिर्फ 6 दिनों के अंदर इस फिल्म में 1000 करोड रुपए कमा लिए हैं और दर्शकों की फेवरेट बन गई है। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने एक हजार करोड़ का यह सफर 6 दिन में कैसे तय किया है।

1000 करोड़ के क्लब में ‘पुष्पा 2’

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदांना की इस फिल्म को पहले पोस्टपोन किया गया था। इसके बाद यह 5 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज की गई। पहले वीकेंड में यह 800 करोड़ रुपए कमा चुकी थी। फिल्म की इतनी कमाई को देखकर लोग हैरान रह गए थे। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई लगातार जारी है और ये 6 दिनों में 1000 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। मंगलवार की बात करें तो देश में इसने 52.50 करोड़ कमाए हैं जिसके बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 645.95 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। सातवें दिन यह 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

इन फिल्मों को पछाड़ेगी Pushpa 2?

1000 करोड़ के क्लब में शामिल होना किसी भी फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात होती है। अब तक कुछ ही इंडियन फिल्म ऐसी हुई है जिन्होंने इस क्लब में एंट्री ली है। इसमें दंगल और बाहुबली जैसी फिल्में शामिल है। इसके अलावा शाहरुख खान की जवान, यश की केजीएफ चैप्टर 2 और प्रभास की कल्कि भी इस लिस्ट में आती है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर दंगल आती है क्योंकि इसमें 2000 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का रिकॉर्ड अब तक टूट नहीं पाया है। अब पुष्पा 2 इस रिकार्ड को तोड़ पाती है या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews