Pushpa 2 Team: रोड एक्सीडेंट का शिकार हुई फिल्म की टीम, कई आर्टिस्ट घायल

Pushpa 2 Team

Pushpa 2 Team Road Accident: बॉलीवुड के अलावा साउथ की भी कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा इन्हीं में से एक है, जिसे देखने के बाद दर्शक दीवाने हो गए हैं और बेसब्री से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो फैंस को निराश कर सकती है। दरअसल, फिल्म की रिलीज से पहले इसकी टीम एक हादसे का शिकार हो गई है।

Pushpa 2 Team का हुआ एक्सीडेंट

रश्मिक मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की टीम का रोड एक्सीडेंट हो गया है और ये घटना तेलंगाना के नालगोंडा जिले के अंतर्गत आने वाले नारकेतपल्ली इलाके में हुई है।

बताया जा रहा है की टीम की बस दूसरी बस से टकरा गई। जिसके चलते कुछ लोगों को गंभीर चोटें है, वहीं कुछ मामूली रूप से घायल हुए हैं। अभी तक फिल्म के मेकर्स ने घटना के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें सामने आने के बाद फैंस निराश दिखाई दे रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

पुष्पा 2 के मेकर्स साल 2023 में इस फिल्म को रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई डेट फाइनल नहीं हुई है। कुछ समय पहले अल्लू अर्जुन का लुक जारी किया गया था, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म में एक बार फिर दोनों लीड कलाकारों के साथ फहाद फासिल और अन्य कलाकारों को देखा जाने वाला है। दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews