Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन ने जथारा अवतार में मचाया धमाल, साड़ी पहन जमकर किया एक्शन, टीजर देख उड़े फैंस के होश

Pushpa 2 Teaser

Pushpa 2 Teaser: ‘पुष्पा द राइज’ से धमाल मचाने के बाद दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट ‘पुष्पा 2 द रूल’ का बेसब्री से इंतजार है। जब से इस फिल्म के अनाउंसमेंट हुई है इसके बारे में कोई ना कोई जानकारी लगातार सामने आ रही है। अब सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है और ‘पुष्पा 2’ की झलक रिलीज हो चुकी है। फिल्म का टीजर सामने आ चुका है जिसने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। टीजर वीडियो देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं और जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म का टीजर 1 मिनट 8 सेकंड का है, जिसमें विजुअल, कलर्स और बैकग्राउंड कमाल का है। जथारा सीक्वेंस लोगों का दिल जीत रहा है और शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक ने लोगों के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है।

शानदार है अल्लू अर्जुन का अवतार

टीजर वीडियो में अल्लू अर्जुन का अवतार बहुत ही शानदार दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपने पैरों में घुंघरू, कान में झुमके आंखों में काजल लगाया हुआ है। साड़ी पहने हुए वह हाथों में त्रिशूल लेकर दुश्मनों से लड़ाई कर रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी वह अकेले ही सब पर भारी पड़ रहे हैं। उनके दमदार एक्शन को देखकर फैंस हैरान हो गए हैं।

जथारा सीक्वेंस ने उड़ाए होश

टीजर वीडियो में अल्लू का जथारा सीक्वेंस दिखाया गया है। बता दें कि यह हिंदू आदिवासी देवियों के सम्मान में मनाया जाने वाला एक त्यौहार है। इसे तेलंगाना राज्य में मनाया जाता है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस चार दिवसीय समारोह का हिस्सा बनने के लिए वहां पहुंचते हैं।

कहानी में आएगा बदलाव

फिल्म ‘पुष्पा’ में लाल चंदन की तस्करी की कहानी दिखाई गई थी। इसके साथ पुष्पा और श्रीवल्ली की लव स्टोरी को भी ऐड किया गया था। फिल्म में फैमिली ड्रामा भी भरपूर दिया गया था। जब पुष्पा, श्रीवल्ली से शादी करने जाता है। इसके पहले उसकी शेखावत यानी कि फहाद फाजिल के साथ जुबानी जंग होती है। यह जुबानी जंग अब फिल्म के दूसरे हिस्से में असली जंग में बदलती हुई दिखाई देगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews