20 मिनिट के रीलोडेड सीन के साथ रिलीज होगी Pushpa 2, मेकर्स ने फैंस को दिया शानदार तोहफा

'पुष्पा 2' के मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। अब 11 जनवरी को इस फिल्म को 20 मिनट के रीलोडेड वर्जन के साथ रिलीज किया जाएगा। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है।
Pushpa 2

Pushpa 2: पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को रिलीज हुए 32 दिन हो चुके हैं, लेकिन यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वर्ल्डवाइड इसने 1800 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई 1400 करोड़ के पार पहुंच गई है। फिल्म का क्रेज जमकर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

दुनिया भर में फिल्म की बेहतरीन सफलता को देखते हुए अब मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक अब ‘पुष्पा 2’ को 20 मिनट के एडेड वर्जन के साथ रिलीज किया जाएगा। इसमें दर्शकों को 20 मिनट का वह सीन भी देखने को मिलने वाला है जो फिलहाल रिलीज की गई फिल्म के साथ नहीं दिखाया गया है।

Pushpa 2 का जबरदस्त धमाका

‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने अब फैंस को नया सरप्राइज देने की तैयारी कर ली है। 11 जनवरी को इस फिल्म का रीलोडेड वर्जन रिलीज किया जाएगा। इसमें 20 मिनट का बोनस फुटेज जोड़ा जाने वाला है। इंस्टाग्राम के जरिए मेकर्स ने खुद इसकी जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पोस्ट में में ने कहा कि “पुष्पा द रूल का 20 मिनट का रीलोडेड वर्जन 11 जनवरी को रिलीज किया जाएगा । अब जंगल की आग और भी भड़केगी। इस पोस्ट के सामने आने के बाद फ्रेंड्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई है और वह फिल्म को एक्स्ट्रा फुटेज के साथ देखने के लिए बेताब हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)

इस फिल्म से होगा मुकाबला

बता दें कियारा आडवाणी और रामचरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इसी समय ‘पुष्पा 2’ का रीलोडेड वर्जन पेश किया जाएगा। अब मेकर्स के स्पेशल सरप्राइज से गेम चेंजर का गेम चेंज होता है या नहीं ये आने वाला वक्त बताएगा। बता दें कि 10 जनवरी को जैकलीन फर्नांडिस और सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ भी बॉक्स ऑफिस पर कदम रखने वाली है। इन दोनों फिल्मों पर ‘पुष्प 2’ के रीलोडेड वर्जन का कितना असर होगा, ये देखने वाली बात है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews