Rahu Ketu का मजेदार टीजर रिलीज, कॉमेडी का जबरदस्त डोज देने को तैयार वरुण-पुलकित की जोड़ी

वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट एक बार फिर अपनी कॉमेडी ड्रामा से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इन दोनों कलाकारों को जल्द ही राहु केतु में देखा जाने वाला है। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
Rahu Ketu

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। यह दोनों कलाकार अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग की वजह से पहचाने जाते हैं। फुकरे फ्रेंचाइजी के जरिए इन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब यह दोनों कलाकार अपनी नई फिल्म के जरिए एक बार फिर फैंस को गुदगुदाने वाले हैं।

यह दोनों कलाकार राहु केतु नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं। पहले फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था और अब इसका शानदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। चलिए देख लेते हैं कि आखिरकार इस टीजर में क्या है जो दर्शकों को पसंद आ रहा है।

राहु केतु का टीजर  

गुरुवार को जी स्टूडियो की तरफ से ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लेटेस्ट टीजर रिलीज किया गया। 1 मिनट 56 सेकंड के इस टीजर में वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की जोड़ी धमाल मचाते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो देखकर यह पता चल रहा है कि यह दो ऐसे लड़कों की कहानी है जिन्हें पूरा गांव पनौती मानता है और मनहूस समझने लगता है।

यह दोनों लड़के जहां भी जाते हैं वहां सारा काम बिगाड़ देते हैं। कॉमेडी से भरपूर इस कहानी में आपको एक्शन और सस्पेंस भी देखने को मिलेगा। ये इस फिल्म के टीजर को रोमांचक बना रहा है। स्टार कास्ट की बात करें तो पुलकित और वरुण के अलावा चंकी पांडे पीयूष मिश्रा अमित सियाल और एक्ट्रेस शालिनी पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

किसने लिखी है कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसका निर्देशन विपुल विज ने किया है। इसके पहले वो फुकरे, सात उचक्के और आगे से राइट जैसी कॉमेडी फिल्में लिख चुके हैं। अब राहु केतु का टीजर देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की रिलीज की बात करें तो लंबे समय से राहु केतु की चर्चा हो रही है। अब टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। अगर आप भी इस कॉमेडी ड्रामा को देखना चाहते हैं तो यह 16 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews